

जालंधर/चंडीगढ़ : कांग्रेस पार्टी के व पंजाब के डिप्टी सी.एम.सुखजिंदर सिंह रंधावा के शपथ ग्रहण समारोह में विशेष रूप से उपस्थित हुए डी.सी.यू.के चेयरमैन सोनू खालसा ने उन्हें शुभकामनांए देते हुए राज्य के उज्जवल भविष्य हेतु विचार विमर्श किया। डिप्टी सी.एम.सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो विश्वास उन पर पर जताते हुए उनको जो कार्यभार सौंपा है वह उस पर पूर्ण उतरने हेतु वचनवद्ध रहेंगे व पंजाब व पंजाबियत हमेशा कायम रखेंगें।



