अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाफिरोज़पुरराष्ट्रीयलुधियानास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

जुल्म की इंतहा! अवैध संबंधों के शक में पति ने सुई धागे से सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट

सिंगरौली : कहते है शक की कोई दवा नहीं होती और इसी शक के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ वो कर डाला जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। जी हां एक पति ने अवैध संबंधों के शक के चलते अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सुई धागों से सिल दिया। मानवता को शर्मसार कर देने वाला यह अजीबोगरीब मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र से सामने आया है।

पीड़ित पत्नी ने एसपी ऑफिस में पहुंचकर पूरी घटनाक्रम की आपबीती सुनाई और पति के खिलाफ शिकायत की। जिले में ऐसी अमानवीय घटना सामने आने के बाद ना ही पुलिस बल्कि घटना को सुनने वाले लोग भी अचंभित हैं कि आखिर एक पति अपनी पत्नी के साथ ऐसा घिनौना कृत्य कैसे कर सकता है? यहां पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट को सुई धागे से सिल दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।पूरा मामला जिले के माडा थाना क्षेत्र बन्धौरा चौकी अंतर्गत का है। जहां एक कलयुगी पति को अपनी ही पत्नी पर किसी और से नाजायज संबंध बनाने का शक हुआ तो पति पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सुई धागे से सिल दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस की शरण ली और पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपी पुलिस के चंगुल से फरार बताया जा रहा है लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page