जालंधरपंजाब

जालंधर में शराबी डॉक्टर की करतूत:नशे में कर रहा था इलाज; इंजेक्शन लगाने के बाद 16 साल के लड़के की मौत; मेडिकल जांच के बाद गैर इरादतन हत्या की FIR

जालंधर में शराब के नशे में एक डॉक्टर 16 साल के लड़के का इलाज करने लगा। डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद लड़के की मौत हो गई। भड़के लोगों ने पहले डॉक्टर की धुनाई की। फिर सड़क पर जाम लगा दिया। सोमवार रात को विवाद बढ़ने पर पुलिस ने डॉक्टर की मेडिकल जांच कराई तो शराब पीने की पुष्टि हो गई। अब आरोपी डॉक्टर जितेंद्र सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

मुकेरियां से रेफर होने के बाद लाए थे जालंधर
मुकेरियां के रहने वाले चंदर ने बताया कि 16 साल के बेटे वंश का स्कूल बस से एक्सीडेंट हो गया था। उसे इलाज के लिए मुकेरियां से रेफर कर दिया गया। परिजन इलाज के लिए मॉडल टाउन में मिल्कबार चौक से सटे गार्डियन अस्पताल में ले आए। उसकी पसलियों में चोट लगी थी। करीब साढ़े 6 बजे उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया।

मृत लड़के वंश की फाइल फोटो
मृत लड़के वंश की फाइल फोटो

आधे घंटे बाद दम तोड़ा, परिजन बोले- गलत इंजेक्शन लगाया
परिजनों के मुताबिक इस दौरान डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया। करीब सात बजे वंश ने दम तोड़ दिया। जब वो डॉक्टर से पूछने गए तो देखा कि वह नशे में धुत था। इससे परिजन भड़क उठे। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने नशे में गलत इंजेक्शन लगा दिया। उन्होंने डॉक्टर को बाहर निकालकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। कुछ परिजनों ने सड़क जाम करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

गुस्साए लोगों ने डॉक्टर के कपड़े भी फाड़ दिए
गुस्साए लोगों ने डॉक्टर के कपड़े भी फाड़ दिए

हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लिया
इसके बाद थाना डिवीजन 6 की पुलिस वहां आई। पुलिस डॉक्टर को पकड़कर ले गई। उसका सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। जहां उसके नशे में होने की पुष्टि हो गई। थाना 6 के एसएचओ सुरजीत सिंह ने कहा कि डॉक्टर के खिलाफ धारा 304 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page