जालंधर में फेसबुक पर LIVE हो खुदकुशी का मामला:कांग्रेस MLA सुरिंदर चौधरी व CIA इंचार्ज को छोड़ बाकी 3 लोगों पर FIR, DSP बोले- बेटे ने विधायक व पुलिस अफसर का नाम नहीं लिया- मृतक धर्मवीर धम्मा के बेटे व परिवार ने कहा कि पुलिस ने धक्केशाही करते हुए विथायक व पुलिस अधिकारी बाली को एफ आई आर से हटाया
बुधवार 12 बजे तक विधायक चौधरी व एस एच ओ क नामजद न किया तो होगा संघर्ष - मनदीप बक्शी

फेसबुक पर LIVE होकर जहर पीने वाले लांबड़ा के गोबिंद गोधाम गौशाला संचालक धर्मवीर बख्शी धम्मा ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि इसमें करतारपुर से कांग्रेसी विधायक सुरिंदर चौधरी व CIA इंचार्ज पुष्प बाली का नाम नहीं है। पुलिस ने संजीव काला, गौतम मोहन व श्रीराम मोहन पर केस दर्ज किया है। खास बात यह है कि मृतक धर्मवीर ने मरने से पहले बयान में इन तीनों से पहले कांग्रेसी विधायक व सीआईए इंचार्ज का नाम लिया था। फिर सिर्फ 3 पर ही केस दर्ज करने से साफ है कि पुलिस ने जांच से पहले ही इन दोनों को क्लीन चिट दे दी है।
इस मामले में करतारपुर के DSP सुखपाल सिंह का कहना है कि मृतक के बेटे ने हमें जो बयान दिए, उसमें MLA चौधरी व CIA इंचार्ज पुष्प बाली का नाम नहीं है। इस वजह से उनके खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया। जब उनसे खुदकुशी से पहले बनाए वीडियो में दोनों का नाम लिए जाने के बारे में पूछा गया तो DSP ने कहा कि केस की जांच के दौरान उनकी भूमिका की भी जांच होगी। फिलहाल आरंभिक बयानों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, विधायक व सीआईए इंचार्ज लगातार अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार रहे हैं।
मृतक ने कहा था, MLA लोगों को उठवा देता है, CIA इंचार्ज बेवजह मारता है
धर्मवीर बख्शी ने कहा था कि वह गोविंद गोधाम गौशाला लांबड़ा का मुख्य सेवादार है। कांग्रेस सरकार के राज में बहुत ज्यादा परेशान हूं। पुष्प बाली नाम का एक गुंडा है पुलिस वाला। जो लोगों को बिना शिकायत के परेशान करता है। मेरी मौत के जिम्मेवार विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह, CIA स्टाफ वन इंचार्ज पुष्प बाली, संजीव काला, गौतम मोहन व श्रीराम मोहन हैं। मैं इनसे बहुत परेशान हो चुका है। बिना किसी शिकायत के चौधरी लोगों को उठवा देता है। मैंने अपनी जेब से पैसे लगाकर गौशाला व हनुमान मंदिर बनवाया है, जिसे ये तोड़ना चाहते हैं। इन सबसे परेशान हूं। हम गौशाला चलाते हैं, कोई अफीम नहीं बेचते लेकिन पुष्प बाली जब आता है तो 4 डंडे मारकर चला जाता है। मैं गऊ माता को प्यार करता हूं। मैं उन्हें अपनी आंखों से बेघर होते नहीं देख सकता। इस वजह से मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मैंने जहर पी लिया है। जय माता दी, आखिरी सलाम।
मेरे क्षेत्र के परिवार से मृतक के बेटे ने मांगे थे रुपए, मृतक के आरोप झूठे
इस मामले में कांग्रेसी MLA सुरिंदर चौधरी का कहना था कि मृतक के बेटे ने पुलिस में सेटिंग के नाम पर मेरे विस क्षेत्र के परिवार से 4.50 लाख मांगे थे। उसकी मुझे रविवार रात को कॉल भी आई थी कि सीआईए इंचार्ज पुष्प बाली मेरे बेटे व मुझ पर पर्चा दर्ज करने वाला है। उसने मदद मांगी थी। हालांकि बाद में मैंने उसे कॉल की तो वो कहने लगा कि आपने मेरी मदद नहीं है, इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मृतक ने झूठे आरोप लगाकर पुलिस व उनकी छवि को धूमिल किया है।
मृतक के बेटे को जांच के लिए बुलाने वाला था, इसलिए जहर निगला
CIA इंचार्ज सब इंस्पेक्टर पुष्प बाली ने कहा कि उनकी टीम ने चिट्टी के रहने वाले हरप्रीत सिंह भंडाल को पिस्टल समेत पकड़ा था। केस दर्ज कर जांच शुरू हुई तो उसके परिवार ने कहा कि लांबड़ा गौशाला के धर्मवीर धम्मा के बेटे अभि ने बड़े अफसर से सेटिंग कराने की बात कह 4.50 लाख रुपए मांगे थे। हरजीत की बहन ने शिकायत भी दी थी। पुलिस अभी को सोमवार को जांच के लिए बुलाने वाली थी, इससे पहले उसने जहर निगल लिया। बाली ने यह भी कहा कि अगर वो उसे 10 साल से परेशान कर रहे थे तो धम्मा ने शिकायत क्यों नहीं की?
पुलिस कार्रवाई के विपरित पारिविरिक सदस्यो ने कहा कि पुलिस धकाकेशाही कर रही है । देहाती पुलिस द्वारा धर्मवीर बक्शी आत्महत्या मामले मे मृतक की तरफ फ़ेसबुक पर खुद लाइव होकर साफ-साफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले एम.एल.ए सूरिंदर चौधरी व एस.एच.ओ पुष्प बाली के नाम बताने के बावजूद लोकल पुलिस आरोपी विधायक व एस.एच.ओ को बचाने का कार्य कर रही यह आरोप मृतक के बेटे अभी बक्शी ने लगाए।अभी बक्शी ने मुक़दमा दर्ज होने के तुरंत बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा पिता की मृत्यु के कुछ समय बाद ही पुलिस अधिकारियों ने मेरे पारिवारिक सदस्यों को बिना बताए मेरी सहमति के बिना रोते बिलखते हुए खुद बयान दर्ज कर गलत मुक़दमा असल दोषियों को बचाने की नियत से किया जो हमारे साथ नाइंसाफ़ी। है।अभी बक्शी ने कहा मेरे पिता एस.एच.ओ बाली व विधायक सूरिंदर चौधरी द्वारा की जा रही धक्केशाही के चलते मरे है विधायक व एस.एच.ओ असल दोषी है जिनको तुरंत गिरफ़्तार करना चाहिए।इस विषय पर जानकारी देते मृतक के छोटे भाई मंदिप बक्शी ने बताया की हमारा सारा परिवार विलाप मे परेशान था जिसका लाभ उठा पुलिस ने साज़िशन छोटे बच्चे को आधार बना असल आरोपीयो को बचाने का गंदा खेल खेल रही जिसको हम किसी क़ीमत पर बर्दाश्त नही करेंगे।इसलिए अगर जालंधर देहाती पुलीस ने बुधवार सुबह 12 बजे तक एम.एल.ए चौधरी व एस.एच.ओ को नामज़द ना किया तो इंसाफ़ के लिए संघर्ष करेंगे।जिसकी ज़िम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी।
गौशाला संचालक Suicide मामला: BJP नेता ने की आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

जालंधर के नजदीक लांबडा में बीते दिन जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या करने वाले गौशाला संचालक की मौत के मामले में पंजाब युवा भाजपा के उप-प्रधान एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने विधायक, एस.एच.ओ. सहित सभी आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की लिखित शिकायत डी.जी.पी. पंजाब दिनकर गुप्ता को दी। साथ ही शिकायत की कापी चीफ जस्टिस पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, मुख्यमंत्री पंजाब अमरिंदर सिंह, चेयरमैन राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, जिला सैशन जज रंदीप कौर रंधावा, लाबंड़ा के इलाका मैजिस्ट्रेट, आई.जी. जालंधर रेंज कस्तूब शर्मा, एस.एस.पी. जालंधर देहाती नवीन सिंगला को भेज कर इंसाफ देने की मांग की है। ताकि भविष्य में दोबारा किसी राजनेता व पुलिस अधिकारी के निजी स्वार्थों के चलते ऐसी घटना ना घट सके उसके लिए कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।सरीन ने अपने पत्र मे डी.जी.पी को लिखा कि इस तरह की घटना जालंधर में दूसरी बार घटी है। कांग्रसी विधायक के जुल्मों के चलते शहर में दूसरे युवक ने आत्महत्या की है। इस घटना से पहले जालंधर नॉर्थ के कांग्रेसी विधायक अवतार हैनरी व कांग्रसी नेताओं के जुल्मों के चलते मकसूदां के 35 वर्षीय युवक अनमोल भाटिया ने भी आत्महत्या कर ली थी। अब पंजाब मे कांग्रेस के विधायक जनता के रक्षक नहीं भक्षक बन कर कार्य कर रहे हैं।
सरीन ने कहा कि पुलिस व राजनीतिक जुल्मों के चलते गौसेवक धम्मा का मरना एक दुखदाई घटना है। ऐसी दर्जनों घटनाएं पंजाब में हर रोज घट रही हैं। इस घटना की वजह से हिंदू समाज मे काफी रोष एवं गुस्से की लहर चल पड़ी है। बक्शी परिवार को इंसाफ व आरोपियों को सजा दिलाने के लिए सभी सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोगों को एकजुट होकर जो भी करना पड़ा वो करेंगे।



