अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाफिरोज़पुरराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहोशियारपुर

जालंधर में नवजोत सिंह सिद्धू ने पेश किया पंजाब माडल, बोले- लोगों की सरकार लोगों के द्वार रहेगी

जालंधर। मंगलवार को महानगर पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने उम्मीद के अनुसार पंजाब को लेकर अपना पंजाब माडल लोगों के सामने रखा। सिद्धू ने कहा कि हम विजन पर काम कर रहे हैं। सपने बेचकर सरकार नहीं चल सकती है। सरकार हमेशा नीति पर चलती है। हमने सरकारी रिफार्म पर काम शुरू किया है। खजाना भरना कैसे है यह कोई नहीं बताता। समस्याओं का समाधान सबसे महत्पपूर्ण है। सिद्धू ने कहा उनका पंजाब माडल सभी पंजाबियों से जुड़ा है। पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान ने कहा कि हम आज तक पंचायती राज लागू नहीं कर सके। हमारी अर्थ व्यवस्था ठेकेदारों के पास गिरवी रख दी गई है।

कांग्रेस की सरकार आने पर पंजाब की विधानसभा कम से कम 100 दिन चलेगी। पंजाब सरकार के टीवी पर विधानसभा की कार्रवाई प्रसारित की जाएगी। लोगों की सरकार लोगों के द्वार रहेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए आज डिजिटल पंजाब की जरूरत है। पंजाब के हर मसले का हल इनकम है। हम एक लाख करोड़ अतिरिक्त इनकम जुटाएंगे। इस मौके पर सिद्धू के साथ पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद थे। 

सिद्धू ने कहा कि वह पंजाब में लिकर कार्पोरेशन बनाकर आमदनी बढ़ाएंगे। उन्होंने उदाहरण दिया कि तमिलनाडु शराब से 300 करोड़ कमाता है। उन्होंने केबल टीवी से 1000 करोड़ की कमाई का दावा किया। इसके लिए केबल रेगुलेटरी कमीशन बनाया जाएगा। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट और रेत खनन से भी कमाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट का परमिट बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा। नवजोत सिंह सिद्धू ने आउटडोर एडवर्टाइजिंग पालिसी लाने की भी बात कही। साथ ही कहा कि कोआपरेटिव सोसाइटियों से आईएएस अफसरों को हटाकर उन्हें किसानों के हाथों में दिया जाएगा।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page