जालंधर

जालंधर में दिनदहाड़े हैंडीकेप्ड दुकानदार से लूट:अंकल जी, बदमाश दातर लेकर मुझे मारने आ रहे हैं, मुझे छुपा लो-कहकर दुकान में घुसा लुटेरा; आंख में मिर्ची झोंक गले से चेन झपटकर भाग निकला

जालंधर के बस्ती शेख इलाके में दिनदहाड़े हैंडीकेप्ड दुकानदार से लूट हो गई। लुटेरा भागता हुआ उनकी दुकान में पहुंचा और बोला कि बदमाश मुझे मारने के लिए दातर लेकर मेरा पीछा कर रहे हैं। मुझे कहीं छुपा लो। जब दुकानदार दरवाजा बंद करने जाने लगे तो उसने अचानक उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंका और फिर उनके गले से सोने की चेन झपटकर भाग निकला। हालांकि इस दौरान आरोपी वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज कर फुटेज कब्जे में ले लिए है।

सुदेश कुमार ने बताया कि वह बस्ती शेख में कालीचरन गिल इंडस्ट्रीज पैटर्न मेकर के नाम से हैंडटूल का काम करते हैं। शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे एक युवक उनके पास आया। उसने कहा कि कुछ बदमाश उसका पीछा कर रहे हैं। वो उसे मारना चाहते हैं। यह सुनकर दुकानदार ने उसे बाहर जाने के लिए कहते हुए दरवाजा बंद करना चाहा तो लुटेरे ने उनकी आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया। जैसे ही वो आंख मसलने लगे तो बदमाश उनके गले से सोने की चेन छीनकर पैदल ही भाग निकला।

पहले की रेकी, फिर वारदात को दिया अंजाम

आरोपी लुटेरा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उसमें नजर आ रहा है कि पहले उसने दुकान के आसपास चक्कर काटता है। वह देख लेता कि दुकानदार हैंडीकेप्ड है और अकेले ही बैठा है। जिसके बाद वह पूरी साजिश रचकर वारदात को अंजाम देता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page