अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाराष्ट्रीयलुधियानाहोशियारपुर

Jalandhar – धान की सरकारी खरीद शुरू लेकिन… * तैयारियों में बीता धान क्रय केंद्रों का पहला दिन, खरीद रही शून्य…

Journalist SS

जालंधर  : साल 2025 पंजाब के लिए विनाशकारी रहा।बाढ़ से प्रदेश के सभी 23 जिले प्रभावित हुए। लाखों हेक्टेयर खेत पानी में जलमग्न हो गए। बाढ़ की सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी. किसानों के फसल बाढ़ की वजह से ख़राब हो गए। इस बीच मंगलवार 16 सितंबर से पंजाब में धान की खेती ख़रीद शुरू हो गई है।अमूमन ये प्रक्रिया सितंबर के अंत से शुरू होती है।लेकिन, बाढ़ की वजह से फसलों को हुए नुक़सान को देखते हुए मान सरकार ने ये प्रक्रिया तय समय से 15 दिन पहले शुरू कर दी। सरकारी धान खरीद के लिए चयनित स्थलों पर क्रय केंद्र खोल दिए गए, लेकिन पहले दिन धान खरीद का खाता नहीं खुल सका। शाम तक क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुधारने का काम होता रहा। इस दौरान अधिकारी केंद्रों निरीक्षण कर जायजा लेते रहे। मार्किट कमेटी के चेयरमैन गुरपाल सिंह व मार्किट कमेटी सचिव रूपिंदर सिंह ने 16 सितंबर से शुरू हुए खरीफ खरीद सीजन के लिए सुचारू और कुशल खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की मंडियों से धान का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह तैयार है। मार्किट कमेटी चेयरमैन गुरपाल सिंह व सचिव रूपिंदर सिंह ने खरीद व्यवस्थाओं बाबत जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीद हेतु विभाग द्वारा प्रमाणित जिलेभर की 8 अनाज मंडियों में करतारपुर,खैहरामाझा,कोहाला,नौगज्जा,आलमपुर बक्का,सरायखास,मंडी फैंटन गंज में के प्रथम दिन आमद शून्य रही व खरीद प्रबंधो हेतु मार्किट कमेटी द्वारा मंडियों की सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल सुविधा, शौचालय और बैठने के लिए छाया की व्यवस्था सहित व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है वही मंडियों में काम करने वाले मजदूरों के लिए पर्याप्त छायादार क्षेत्र और बैठने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है ताकि उनकी सुविधा और तंदरुस्ती सुनिश्चित हो सके। उन्होने किसानों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया ताकि किसान बिना किसी परेशानी के अपनी उपज बेच सकें। उन्होने बताया कि गत वर्ष 13,77,747 क्विंटल धान की आमद उपरोक्त मंडियों में हुई थी व पंजाब सरकार की ओर से इस बार धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. 17 प्रतिशत तक के नमी के धान की ख़रीद की जा सकेगी। मार्किट कमेटी अधिकारियों ने किसानों की अपील करते हुए कहा कि वह धान सुखा कर लाएं ताकि धान खरीद दौरान किसी मुश्किल का सामना न करना पड़े वहीं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां के निर्देश पर पंजाब मंडी बोर्ड के अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य की सभी 1,822 मंडियों और खरीद केंद्रों में धान की फसल के रखरखाव की उचित व्यवस्था की जाए ताकि किसानों, आढ़तियों, मजदूरों और व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

धान की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद पहले दिन धान की आमद न होने पर सूनसान पड़ी महानगर की प्रमुख नई दाना मंडी व खरीद प्रबंधो बाबत जानकारी प्रदान करते मार्किट कमेटी चेयरमैन गुरपाल सिंह व मार्किट कमेटी सचिव रूपिंदर सिंह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page