जालंधरस्वास्थ्य

किशोर की मौत के बाद स्वजनों ने डाक्टर को पीटा

जालंधर : हादसे में घायल किशोर की मौत के बाद सोमवार रात को स्वजनों ने गार्डियन अस्पताल में जमकर हंगामा किया। स्वजनों ने डाक्टर पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए। इसके बाद सड़क पर धरना दिया और मौके पर तैनात डाक्टर की पिटाई कर दी। मुकेरियां निवासी चंद्र का 16 वर्षीय बेटा वंश सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे जालंधर गार्डियन अस्पताल में शाम को साढ़े छह बजे भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए स्वजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डाक्टर की पिटाई कर कपड़े फाड़ डाले। वंश के स्वजनों ने आरोप लगाया कि मौके पर डाक्टर ने शराब पी रखी थी और गलत इंजेक्शन लगाने के कारण उनके बेटे की मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना छह की पुलिस का भी स्वजनों ने विरोध किया। उन्होंने पुलिस पर मौके से डाक्टर को भगाने के आरोप लगाए। उन्होंने डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना छह के प्रभारी सुरजीत सिंह का कहना है कि स्वजन मुख्य डाक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल वे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। मामले की पूरी जानकारी नहीं : डा. संजीव गार्डियन अस्पताल के डा. संजीव गोयल का कहना है कि वह किसी दूसरे अस्पताल में आपरेशन करने के लिए गए हुए थे। उन्हें मामले के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। ऐसी सूचना मिली है कि अस्पताल में किसी बच्चे की मौत के बाद हंगामा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page