अमृतसरकपूरथला / फगवाड़ागुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाफिरोज़पुरराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

आम आदमी पार्टी की जिला संयुक्त महामंत्री शोभा भगत को मीनू शर्मा अध्यक्षा ने किया भाजपा महिला मोर्चा में शामिल

शोभा भगत ने जालंधर सैंट्रल के आप उम्मीदवार रमन अरोड़ा द्वारा महिलाओ के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा जो शख्स धार्मिकता का सहारा लेकर चुनाव फाईट कर रहा है व महिलाओ के प्रति ऐसी भावना रखता है वो विधायक बन कर आम महिलाशक्ति को क्या इज्जत देगा।

जालंधर : विधानसभा चुनावों के अंतर्गत आम आदमी पार्टी की जिला संयुक्त महामंत्री शोभा भगत को अध्यक्षा मीनू शर्मा ने भाजपा महिला मोर्चा में शामिल करते हुए उपप्रधान नियुक्त किया। इस दौरान पार्षद विरेश मिंटू,बवलू, भोला शर्मा,प्रवीन भारती,सुखबीर चट्ठा,सपना शर्मा,शशि शर्मा,सुमन राणा,रोजी, निधि,सोनिया,कविता सेठ, शीभा,जसविंदर कौर सोनिया,लवप्रीत कौर गोल्डी,रमेश निश्चल, रजनी भगत,उर्मिल कपूर, प्रिया रंधावा,वंदना प्रभाकर,विधोत्तमा शर्मा,सीमा रानी ने नवनियुक्त सदस्या का स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू शर्मा ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो महिलाओ को पूर्ण सुरक्षा व सम्मान देती है।नवनियुक्त उपप्रधान शोभा भगत ने भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू शर्मा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके कार्य व सम्मान देख भाजपा को चुना है। शोभा भगत ने जालंधर सैंट्रल के आप उम्मीदवार रमन अरोड़ा द्वारा महिलाओ के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा जो शख्स धार्मिकता का सहारा लेकर चुनाव फाईट कर रहा है व महिलाओ के प्रति ऐसी भावना रखता है वो विधायक बन कर आम महिलाशक्ति को क्या इज्जत देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page