
जालंधर सेंट्रल विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रमन अरोड़ा नए पंगे में पड़ते दिख रहे हैं। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में रमन अरोड़ा द्वारा किए जा रहे भाषण में अभद्र टिप्पणी करते दिख रहे हैं। एक और बात यह कि इस वीडियो में की गई टिप्पणी के बाद रमन अरोड़ा का विरोध शुरू हो गया है और दबी जुबान में लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि जो व्यक्ति महिलाओं के बारे में ऐसी सोच रखता है कि उसको जिताएंगे तो वे तो हलके का बेड़ा गर्क कर देगा। ये वीडियो करीब 32 सेकेंड की है और इस वीडियो में रमन अरोड़ा महिलाओं के प्राइवेट अंगों के बारे में बात करते दिख रहे हैं।
हम अपने पाठकों के साथ वीडियो शेयर नहीं कर सकते क्योंकि वीडियो में काफी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। उधर, सेंट्रल हलके से खबर यह भी है कि कुछ इलाकों में रमन अरोड़ा का विरोध शुरू हो गया है और इनके पंफलेट फाड़े गए हैं। दरअसल डा. संजीव शर्मा व इकबाल ढींडसा को दरकिनार करके रमन अरोड़ा को टिकट दी गई है इसलिए उनका पैराशूट से आने पर विरोध किया जा रहा है। रमन अरोड़ा को श्री बाला जी के आशीर्वाद सदका जालंधर में अलग पहचान बनाने में सफल हुए व व्यापारी होने के तहत उनको आम आदमी पार्टी ने टिकट दी लेकिन वह जोश में होश खोते हुए अपना ग्राफ गिरा रहे है। महानगर में इस वीडीयो के फैलने से रमन अरोड़ा का वोट बैंक काफी पिछड़ रहा है जिसकी जानकारी पार्टी प्रमुख तक पहूंच चुकी है व पार्टी प्रमुख भी विरोध के कारण पंजाब में घोषित कुछ उम्मीदवारों के नाम में फेरबदल भी करने पर विचार कर सकते है। अगर भाषण ऐसे ही चलते रहे तो आम आदमी अपने पंजाब मिशन पर पिछड़ सकती है। गौरतलब है कि 2017 विधान सभा चुनावो में भी हुए विभिन्न सर्वे में आम आदमी पार्टी का बहुमत दीखाया गया था लेकिन फिर कांग्रेस बाजी मार गयी थी।पहली बार चुनावी टिकट प्राप्त करने बाले चुनावो से पूर्व ही खुद को विधायक समझने लगे है ऐसा ही हाल 2017 चुनावो में जालंधर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल प्रमुख का था लेकिन चुनावों के परिणामों ने सब असलियत साबित कर दी थी देखते है कि इस वायरल वीडीयो को विरोधी क्या रंगत प्रदान करते है ?

आम आदमी पार्टी फिर से आई सवालों के घेरे में
गत दिनों आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता राघव चड्डा ने कहा था कि 2022 मतदान से पहले आपके पास राजनीतिक नेता जरूर आएंगे और आपको पैसे देंगे और वोट डालने को कहेंगे। उनसे पैसे ले लो और वोटें पंजाब का भविष्य बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को ही डालें। कुछ दिनों बाद ही इस बयान के जो पोस्टर, पंजाब के गांवों में बांटने शुरू हुए तो फिर आम आदमी पार्टी का बयान आता है कि यह पोस्टर वह नहीं बांट रहे पंजाब के लोग बांट रहे हैं। कुछ दिनों बाद ही इसका असली सत्य निकल कर सामने आया जबकि इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के दुष्यंत राजपूत की तरफ से लाखों रुपए खर्च करके अलग-अलग स्थानों के पर इश्तिहार लगवाए गए। अखबारों में इश्तिहार लगवाए गए। इस मामले को लेकर ही पटियाला के सीनियर एडवोकेट प्रभजीत पाल सिंह चुनाव कमिशनर दफ्तर में पहुंचे और उनको मांग पत्र दिया और कहा कि इन आम आदमी पार्टी के नेताओं खिलाफ कार्यवाही की जाए जो पंजाब के लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ न हो सके। पृथीपाल सिंह ने कहा कि यह पंजाब की महिलाओं की जिंदगी के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। यह पंजाब आकर कहते हैं कि पंजाब की महिलाओं को वह एक हजार रुपया देंगे यह बयान बहुत ही निंदनीय है। इसलिए जिस तरह राघव चड्डा ने कहा था कि यह उनकी पार्टी का इसमें कोई हाथ नहीं लेकिन अब सामने आ गया है कि यह आम आदमी पार्टी ने ही लगवाए थे।



