जालंधरपंजाबपटियाला
आठ शादियां करने वाले लुटेरी दुल्हन चढ़ी पुलिस के हत्थे, हरियाणा और पंजाब के युवाओं को बनाती थी निशाना
पटियाला में गिरफ्तार युवती शादी के बाद पति पर मारपीट और दहेज मांगने के आरोप लगाकर झगड़ा करती थी और फिर पंचायत बुला लेती थी। राजीनामे के बाद में वह मौका पाकर ससुराल परिवार के गहने और कैश लेकर भाग निकलती थी।

पटियाला। यहां पुलिस ने 8 शादियां करके ससुराल परिवार के गहने और कैश लेकर भागने वाली लुटेरी दुल्हन सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपित गिरोह बनाकर युवकों को फंसाते थे। शादी के बाद युवती मारपीट और दहेज मांगने के आरोप लगाकर झगड़ा करती थी और फिर पंचायत बुला लेती थी। राजीनामे के बाद में वह मौका पाकर ससुराल परिवार के गहने और कैश लेकर भाग निकलती थी। इस काम में उसकी मां भी साथ देती थी। ठगे गए 8 में से 3 दूल्हे हरियाणा के हैं। थाना जुल्का पुलिस ने शादी करके लूटने वाली दुल्हन को उसके चार साथियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस जल्द मामले में और खुलासा करने वाली है।



