चंडीगढ़जालंधरपंजाबराजनीति

आज जालंधर के दौरे पर भगवंत मान:3 विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे प्रचार, पार्टी की नीतियों से करवाएंगे अवगत, झेलना पड़ सकता है विरोध

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान आज जालंधर आ रहे हैं। वह जालंधर में वेस्ट, सेंट्रल और नॉर्थ विधानसभा क्षेत्रों में जाकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। भगवंत मान के कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएंगे और यह शाम तक चलेंगे। भगवंत मान आज पूरा दिन जालंधर में ही प्रचार करेंगे। इस दौरान उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दोपहर एक बजे एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता भी रखी है।

भगवंत मान जालंधर में अपने प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इसी दौरान पार्टी के ही नाराज चल रहे कुछ कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना भी उन्हें करना पड़ सकता है। जालंधर में टिकटों के आवंटन को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष है। इसके अलावा सेंट्रल हलके से उम्मीदवार के खिलाफ उनकी महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ भी कुछ संगठनों से मोर्चा खोल रखा है। वह भी प्रचार में बाधा डाल सकते हैं।

जालंधर में हुआ था टिकटों का विरोध

आम आदमी पार्टी की टिकटों को लेकर जालंधर में खूब विरोध हुआ था। आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी राघव चड्ढा को कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा था। पंजाब प्रेस क्लब के अंदर राघव चड्ढा की कॉन्फ्रेंस चल रही थी तो बाहर टिकटों को लेकर कार्यकर्ता आपस में भिड़ रहे थे। कार्यकताओं ने राघव चड्ढा के मुंह पर ही आरोप जड़े थे कि जालंधर में पार्टी ने टिकट दिए नहीं हैं, बल्कि बेचे हैं। जिन लोगों ने एक या दो दिन पहली पार्टी जॉइन की थी, उन्हें टिकट दे दिया गया। जबकि सालों से यहां पार्टी का काम कर रहे लोगों को सिरे से नकार दिय़ा गया।

कार्यकर्ताओं की आपस में खूब धक्का-मुक्की हुई और लात घूंसे चले थे। इसके बाद सेंट्रल हलके से पार्टी के कार्यकर्ता ढींडसा समेत अकाली दल में जा घुसे। जबकि वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में पिछले कल ही टिकट का विरोध करने कारण पार्टी से बर्खास्त किए गए डॉक्टर शिव दयाल माली व उनके समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी से बागी हुए डॉक्टर माली, हालांकि भाजपा में शामिल तो नहीं हुए हैं, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि जब उन्होंने भाजपा को समर्थन दे ही दिया है तो अब वह भगवा भी थाम सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page