हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज:सड़कें जाम कर रहे किसानों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई किसानों के सिर फूटे; दिल्ली-हिसार हाईवे पर ट्रैफिक डाइवर्ट
अमृतसर से दिल्ली जा रहे लोग हो जाएं सावधान, किसानों ने हाईवे किए जाम

हरियाणा में भाजपा नेताओं को रोकने की कोशिश कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है। करनाल में घरौंडा के पास बसताड़ा टोल प्लाजा पर पुलिस ने किसानों पर लाठियां भांजी। यहां किसानों ने टोल की दो-दो क्रॉसिंग छोड़कर बाकी रास्तों को बंद कर दिया था। लाठीचार्ज में कई किसानों का सिर फूटा और खून बहा। वहीं पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए किसान खेतों में भाग गए।
करनाल में बसताड़ा टोल प्लाजा पर पहुंचे गुरनाम चढ़ूनी
करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद प्रदेशभर में हाईवे और टोल जाम कर दिए गए हैं। इस बीच किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी बसताड़ा टोल प्लाजा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि किसान सड़कों पर हैं और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। जब तक गिरफ्तार किसानों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक सभी रोड और टोल प्लाजा जाम रहेंगे
किसानों ने हाईवे जाम करने शुरू किए
किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी के आह्वान पर हिसार-दिल्ली हाईवे पर किसानों ने रामायण टोल जाम कर दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस ने वाहनों को खरड़ और रामायण की तरफ डाइवर्ट करना शुरू किया है। इधर, करनाल में जींद चौक, बसताड़ा टोल, निसिंग और जलमाना गांव में जाम लगा दिया गया है। रोहतक में मकड़ौली टोल पर किसानों ने जाम लगाया।
नरवाना में बदोवाल टोल प्लाजा भी किसानों ने जाम कर दिया है। जिले कैथल के NH-152 पर तितरम मोड़, कैथल से चीका मार्ग पर भागल गांव, पटियाला मार्ग पर हांसी-बुटाना नहर पर चीका में किसानों ने जाम लगाया। फतेहाबाद के ढाणी गोपाल चौक पर किसानों द्वारा रोड जाम किया गया। जींद-करनाल हाईवे भी जाम किया गया। अलेवा में किसानों ने जाम लगाया। भिवानी में कितलाना टोल पर किसानों ने जाम लगाया।
सिरसा में किसानों ने रोड जाम करने शुरू किए। अंबाला में किसानों ने नेशनल हाईवे जाम किया। अमृतसर-दिल्ली, दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम किया। जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आनन-फानन में पुलिस ने रूट डायवर्ट किया। फतेहाबाद में नेशनल हाईवे-9 बायपास पर किसानों ने लगाया जाम। रतिया में बुढलाडा रोड को किसानों ने जाम किया।
चंडीगढ़: कृषि कानूनों के कारण पूरे देश में एक बार फिर किसानों का गुस्सा बढ़ने लगा है। फिर से भारत बंद की कॉल पर लगातार बड़ी संख्या में किसान इक्कठे हो रहे है। मिली जानकारी के अनुसार किसानों ने आज अमृतसर-दिल्ली हाइवे जाम कर दिया गया है।बड़ी तादाद में किसान दिल्ली की तरफ से कुछ कर रहे है। किसानों की तरफ से जींद-पटियाला-दिल्ली हाइवे को भी जाम कर दिया गया है। इतना ही नहीं पानीपत में भी किसानों ने हाईवे जाम कर दिया है। हरियाणा के घरौंडा में किसानों पर जबरदस्त लाठीचार्ज हुआ है। यहां पर किसान मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होने गुस्से में आकर हाइवे जाम कर दिया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि किसान आंदोलन को लगभग एक साल होने वाला है लेकिन अभी भी सरकार की तरफ से कोई हल नहीं निकाला गया है।फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
जलियांवाला बाग के उद्घाटन से पहले धरने पर बैठे किसान, बोले-नहीं जाने देंगे भाजपाइयों को…”
अमृतसरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निमित परिसर का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी शाम 6:25 पर जलियांवाला बाग के नए परिसर में बने म्यूजियम गैलरी का भी उद्घाटन करेंगे लेकिन इससे पहले किसान वहां पहुंचने शुरू हो गए।किसान जत्थे बंदियों ने जलिया वाले बाग को जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए हैं तथा वहां पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है जत्थे बंदियों का कहना है कि वह किसी भी भाजपाई को जलियांवाला बाग में प्रवेश नहीं होने देंगे इस पर भारी पुलिस बल की वहां पर लगाने की तैयारी भी की जा रही है क्योंकि प्रधानमंत्री द्वारा इसका उद्घाटन किया जाना है किसान जत्थे बंदियों से बात करने के लिए पुलिस अधिकारियों की टीम वहां पर पहुंची है लेकिन किसान किसी भी कीमत पर मानने के लिए तैयार नहीं है पुलिस तथा किसान जत्था बंदियों में खबर लिखने तक वार्ता जारी है हालांकि किसानों का यह कहना है कि जब तक प्रधानमंत्री जलियांवाला बाग कार्यक्रम में वर्चुअल तौर पर हिस्सा लेते रहेंगे तब तक वह वहां पर धरने पर बैठे रहेंगे
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय संस्कृति मंत्री, केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री, संस्कृति राज्य मंत्री, पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, पंजाब के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद, जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक न्यास के सदस्यगण उपस्थित रहेंगे। इस नरसंहार के 102 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 13 अप्रैल को जलियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निर्मित परिसर का उद्घाटन किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा था।
किसानों ने भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा का किया विरोध, जमकर की नारेबाजी
लुधियाना : पंजाब में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को अब लगभग एक साल होने वाला है। लेकिन अभी भी इस बारे में कोई हल नहीं निकला है। सरकार और किसान दोनों ही अपनी मांगों लेकर अड़े हुए है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव पार्टियां जगह-जगह जाकर दौरा कर रही है। लेकिन अब किसानों ने भाजपा नेताओं को उनकी बैठकों पर ही रोकना शुरू कर दिया। ताजा मामला लुधियाना से सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की अगवाई में किसानों व किसान महिलाओं ने आज फिर भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा का विरोध किया। किसानों ने लुधियाना के एक होटल में भाजपा वर्करों के साथ मीटिंग करने के लिए पहुंचने पर विरोध करते हुए होटल का घेराव करके नारेबाजी करनी शुरू कर दीं। यहां पर बता दें कि जब एमबीडी मॉल के नजदीक किसान विरोधी बिलो को रद्द करवाने की मांग को लेकर पक्के मोर्चे पर बैठे किसानों को यह पता चला कि आज भी भाजपा पंजाब के प्रधान अश्वनी शर्मा स्थानीय फिरोजपुर रोड पर मीटिंग करने के लिए पहुंच रहे है तों फिर उसी समय किसानों व किसान महिलाओं का एक जत्था मार्च करता हुआ और हाथों में किसान यूनियन के झंडे उठाए नारे मारता हुआ पहुंच गया। जानकरी के लिए आपको बता दें कि बीते दिनों ही किसान जत्थेबंदियों की तरफ से ऐलान किया गया था कि वह पंजाब में सिर्फ भाजपा का विरोध करेंगे। वह उन्हें पंजाब में चुनाव प्रचार नहीं करने देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनकी लड़ाई केवल बीजेपी से है बाकी पार्टियों से नहीं। ऐसे में किसान नेता अब सिर्फ बीजेपी नेताओं का विरोध करते नजर आ रहे है।