चंडीगढ़जालंधरपंजाबराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहोशियारपुर

सिद्धू की पत्नी महिला वर्करों के बीच पहुंची:वूमेन फ्रेंडली ठेके पर CM को घेरा, कहा- भगवंत मान दारू को बहुत फेवर करते हैं

कैंसर से जंग लड़ रही पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर 4 महीने बाद महिला कांग्रेस वर्करों के बीच पहुंची हैं। कांग्रेस महिला विंग की तरफ से आयोजित तीज त्योहार के दौरान डॉ. नवजोत कौर ने महिलाओं के लिए खोले गए ठेके को लेकर CM भगवंत मान पर तंज कसा। वहीं उन्होंने अमृतसर ईस्ट से विधायक जीवनजोत कौर पर करप्शन के इल्जाम भी लगा दिए हैं।

हमेशा अपने बयानों के कारण विवादों में रहीं डॉ. नवजोत कौर ने सीएम भगवंत मान को शराब का हिमायती कह दिया। उन्होंने कहा- महिलाओं के नाम पर ठेका खोल दिया, यह पंजाब का कल्चर नहीं है। उसने (CM भगवंत मान) सोचा था कि मैं भी बहुत पीता हूं, चलो महिलाएं भी खुल कर पी लेंगी। वो दारू को बहुत फेवर करता है, लेकिन वे बात ठीक नहीं, क्योंकि ये हमारे कल्चर के खिलाफ है।

अफीम की खेती के फेवर में…

वहीं, डॉ. नवजोत कौर अफीम की खेती के फेवर में एक बार फिर बोलते हुए दिखीं। डॉ. नवजोत कौर ने कहा- अफीम की खेती के मैं हमेशा फेवर में हूं। हिमाचल सरकार ने फैसला ले लिया, वेस्ट बंगाल सरकार ने भी ले लिया। हमारा किसान कभी कर्जे से मुक्त नहीं होगा, अब सारी फसल डूब गई। लेकिन मैं कह रही हूं कि लोकल अफीम नहीं बेचने देंगे।अफीम 35 तरह की है। मेरा कैंसर का इलाज चल रहा है। मैं यमुना नगर जाती हूं, जब भी दर्द ज्यादा होता है तो मुझे मॉरफीन का टीका लगता है। यहां पंजाब में मॉरफीन बैन है। अफीम में 35 वैरायटियां हैं, जो किसानों को लखपति बना देंगी।

किसने कहा अफीम नुकसानदेह है। जब तक किसान अफीम खाता था, उसे कोई बीमारी नहीं थी। तब सिंथेटिक ड्रग नहीं बिकती थी। आप आज बताओ कितने लोग सिंथेटिक ड्रग का टीका लगा कर मर रहे हैं। कौन सिंथेटिक ड्रग को चेक करके दे रहा है। मुझे याद है, पहले अफीम डॉक्टरों से लेकर जाते थे। मुझे याद है, एक डायरी मेंटेन की गई थी, जिसके अनुसार हम अफीम देते थे और व्यक्ति बीमार नहीं होता था।

विधायक जीवन कौर पर निशाना

डॉ. नवजोत कौर इस दौरान काफी आक्रामक दिखीं। उन्होंने अमृतसर ईस्ट से विधायक जीवनजोत कौर पर करप्शन के इल्जाम लगा दिए हैं। डॉ. नवजोत कौर ने कहा कि AAP में 75 प्रतिशत विधायकों को पता ही नहीं है, काम क्या करना है। अमृतसर ईस्ट में लोगों को समझ आ गई है कि MLA का कितना कैलिबर है, उनके किए कामों का उद्घाटन कर रही है।

उसने MLA होते हुए कितना काम किया, उसे पता ही नहीं काम कैसे करवाया जाना है। पैसे दबा के लूट रही है। वे काम रोकती है, पैसे लेती है और काम चलवाती है। अपने साइन करके रेजिडेंशियल एरिया में होटल बनवा रही है। उसे पता ही नहीं, MLA बन कर काम क्या करने हैं। आने वाला समय उन पर बहुत भारी पड़ने वाला है।

CM को लिखे पहले खत पर एक्शन

इस दौरान डॉ. नवजोत कौर ने सीएम भगवंत मान की प्रशंसा भी की। डॉ. नवजोत कौर ने कहा कि अभी उनकी पहली चिट्‌ठी मुख्यमंत्री को मिली है। सड़कों पर 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात करने का फैसला आ गया। इससे सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी और महिलाएं भी सुरक्षित महसूस करेंगी।

गवर्नर का सम्मान करें सीएम

डॉ. नवजोत कौर ने इस दौरान मुख्यमंत्री को गवर्नर का सम्मान करने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि कुर्सी को रिस्पेक्ट करना चाहिए। गवर्नर का सम्मान करना चाहिए। किसी के पास अधिकार नहीं है कि गवर्नर के बारे में इतना बुरा बोलें। मसले आपस में बैठकर सुलझाओ, कहीं भी जा रहे हो तो बोलना शुरू कर दो। यह ठीक नहीं है।

इससे राजनीति का स्तर इतना गिर जाएगा कि बच्चे राजनीति से नफरत करने लग जाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो आने वाले समय में कोई भी अच्छा पॉलिटीशियन नहीं मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page