लोकसभा चुनाव के दिन हुए झगड़े में भाजपा नेता योगेश मल्होत्रा के खिलाफ केस दर्ज : पंजाब सरकार सी.एम-परिवार-90 विधायकों की टीम जालंधर वेस्ट में भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल के मुकाबले में उतरने को हुई मजबूर : रमेश शर्मा

जालंधर: भाजपा पूर्व जिला प्रधान रमेश शर्मा ने बताया कि जालंधर वेस्ट उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल के विरोध में पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार के सी.एम अपने परिवार व 90 विधायकों के लावलश्कर के साथ जालंधर में डेरा जमाने को मजबूर हो चुके है जिससे यह ज्ञात हो रहा है कि भाजपा उम्मीदवार के कारण वह जालंधर वेस्ट के हर गली नुक्कड़ में अपनी प्रतिष्ठा हेतु वह अपने सरकारी अमले का भी पूर्ण प्रयोग कर रहे है। रमेश शर्मा ने कहा एक सीएम के लिए यह सब अशोभनीय है। वर्णनीय है कि…
लोकसभा चुनाव के दिन 1 जून को बस्ती गुजां में दो पार्टियों के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया था, जिसको लेकर भाजपा नेता योगेश मल्होत्रा के बयानों पर थाना-5 में मामला दर्ज कर लिया गया था। लेकिन वेस्ट हलके के उपचुनाव से कुछ दिनों पहले ही उक्त भाजपा नेता के खिलाफ आई शिकायत पर उसी मामले मं डीडीआर दर्ज कर ली गई।
वहीं इस बात की खबर फैलते ही भाजपा के नेता व कार्यकर्ता थाना बस्ती बावा खेल पहुंच गए। जहां पर उनकी तरफ से पुलिस व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। मौके पर भाजपा लीडरशिप के साथ पूर्व सांसद सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल पहुंच गए।
इसके बाद थाना बस्ती बावा खेल के बाहर करीब एक घंटा धरना लगाया गया। जहां पर भाजपा नेता योगेश मल्होत्रा को भावुक होते देख अंगुराल भड़क गए और बोले कि चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।
वहीं योगेश मल्होत्रा ने बताया कि 1 जून को लोक सभा चुनाव के दिन उनका कुछ लोगों से विवाद हुआ था।
आरोपियों द्वारा हमला भी किया गया था। इसके बाद उनका मेडिकल करवा कर फिर थाना-5 की पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसमें पुलिस ने योगेश के बयानों पर बस्ती गुजां निवासी रजनी अंगुराल, शिखा वर्मा, सुमित कुमार व शालु जरेवाल के खिलाफ लड़ाई-झगड़े व धमकाने का मामला दर्ज कर लिया था। जानकारी अनुसार इसके बाद मामले में नामजद रजनी अंगुराल ने योगेश के खिलाफ छेड़खानी व जातिसूचक शब्द बोलने की शिकायत दी गई थी। इसको लेकर पुलिस द्वारा योगेश मल्होत्रा को मामले में नामजद कर लिया गया।