चंडीगढ़जालंधरपंजाबराजनीतिराष्ट्रीय

लोकसभा चुनावी प्रचार दौरान जालंधर वासियों की पहली पसंद बन रहे कांग्रेसी उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी : विधायक बावा हैनरी – कांग्रेसी नेता आशु सचदेवा द्वारा वार्ड 69 गोपाल नगर में आयोजित डोर टू डोर प्रचार ने किया रैली का रूप धारण

पंजाब का विकास चाहते है तो इंडिया गठबंधन को वोट दे : पूर्व सीएम चन्नी

जालंधर : कांग्रेसी नेता आशु सचदेवा द्वारा वार्ड 69 गोपाल नगर में आयोजित डोर टू डोर प्रचार ने रैली का रूप धारण कर लिया।

लोकसभा चुनावो हेतु गोपाल नगर में डोर टू डोर प्रचार हेतु पहुंचे कांग्रेसी उम्मीदवार पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नेतृत्व क्षेत्रिये विधायक बावा हैनरी ने किया जिसके तहत पूर्ण वार्ड उनके स्वागत हेतु उमड़ पड़ा। विधायक बावा हैनरी ने कहा कि लोकसभा चुनावी प्रचार दौरान कांग्रेसी उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर वासियों की पहली पसंद बन रहे है व 4 जून को वह बड़ी गिनती में वोट हासिल कर विजयी परचम लहराएंगे। लोकसभा चुनावों हेतु कांग्रेसी प्रत्याशी पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि पंजाब का विकास चाहते है तो इंडिया गठबंधन को वोट दे। पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि 10 साल से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। मैं, बस इतना पूछना चाहता हूं कि उन्होंने पंजाब को अभी तक क्या दिया? केंद्र की बीजेपी सरकार की नीतियों के कारण जालंधर में इंडस्ट्री डूब रही है। केंद्र में अबकी बार इंडिया गठबंधन के तहत सरकार बनेगी और इंडस्ट्री को दोबारा खड़ा किया जाएगा। चन्नी ने कहा कि ईडी, सीबीआई और विजिलेंस का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।हमारी सरकार आएगी तो इनका दुरुपयोग नहीं होगा। प्रचार सभा दौरान कांग्रेसी नेता आशू सचदेवा,विवेक चोपड़ा,निशू सचदेवा,देशदीपक,प्रीत खालसा,पवन भोढी,आदर्श चोपड़ा,मनबीर सिंह,रोमित चोपड़ा,सुशील सैनी,राजू कत्याल,बिटटू कत्याल,अनिल खुराना,गौरव सचदेवा,हरीश सचदेवा,कर्ण,रघु चड्ढा,दमन,राहुल कपूर,गौरी लुथर,जसपाल सिंह,सतीश सेठ,राहुल,बिक्की सोढी,सोनू सिक्का,गौरीश सचदेवा,अखिल सचदेवा,सुधांशु सचदेवा,नीलम गोगी,जज तलवाड़,अजय शर्मा,सुनील अरोड़ा,हरचरण सिंह,जिम्मी अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि जालंधर से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को विजयी बनाकर संसद में भेज कर शहर मे विकास की झड़ी लगाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page