
लुधियाना में आज पंजाब भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक करीब छह घंटे तक चली। जिसमें पंजाब के माहौल, आगामी निगम चुनाव और अन्य अहम मुद्दों पर विचार मंथन हुआ।बैठक में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेता भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने की। बैठक में हिस्सा लेने के लिए आलाकमान की ओर से केंद्रीय मंत्री भूपिंदर यादव और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ भी पहुंचे थे। इसके अलावा पंजाब के राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
6 घंटे तक चली पंजाब भाजपा की बैठक
बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड ने कहा कि आज पंजाब में जो माहौल बनता जा रहा है उसे लेकर आज की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया है। ताकि आने वाले समय में हम सभी पंजाब के मुद्दों को उठा पंजाब को रंगीला पंजाब बनाएंगे। जाखड ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आप-कांग्रेस ने मिलकर बीजेपी के खिलाफ गांवों में किसानों को खडा किया और अब गांव-गांव जाकर बीजेपी कार्यकर्ता किसानों से मिलेंगे। उनके सारे मसले केंद्र सरकार से हल करवाएंगे।
बैठक में इन-इन मुद्दों पे हुई चर्चा
बैठक में सबसे पहले पार्टी के लोस चुनाव में बढे़ वोट शेयरिंग को लेकर गहनता से विचार किया गया। आने वाले समय में इस वोट शेयरिंग को डबल करने संबंधी राय ली गई। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा पंजाब में तीसरी सबसे पडी पार्टी बन चुकी है। भले ही बीजेपी को लोस चुनानव में पंजाब की एक भी सीट नहीं आई, लेकिन जिस कदर पार्टी का वोट बैंक एकदम से बढा है और मजबूत हुआ है उसके बाद पार्टी तीसरे नंबर पर आ चुकी है। पार्टी का वोट शेयर इस बार 19 फीसदी तक रहा और अब पार्टी इसे डबल करना चाहती है।
हार की समीक्षा
बैठक में लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर हुई हार की भी समीक्षा की गई। साथ ही आने वाले चार हलकों के विधानसभा उप चुनाव, नगर निगम इलेक्शन के साथ-साथ 2027 को लेकर भी एजेंडा तैयार किया गया।

पंजाब में कानून की सिथति बेहद खराब
मीडिया को संबोधित करते सुनील जाखड ने कहा कि पंजाब में अमन कानून की सिथति बिल्कूल खराब हो चुकी है। इस समय पंजाब में नशा, फिरौती, बेअदबी, गुंडागर्दी का बोलबाला है। जाखड ने कहा कि आप और कांग्रेस दोनों मिले हुए हैं। पंजाब की जनता को ये दोनों दल मिलकर गुमराह करने में लगे हैं।
25 लाख लोगों ने भरोसा किया तो भरोसे पे रहेंगे कायम
सुनील जाखड ने कहा कि लोस चुनाव मे उन्हें पूरे पंजाब से 25 लाख से ज्यादा वोट बीजेपी को पडे तो हम इन लोगों की हर उम्मीद पर खरा उतरेंगे। लोग अब बदलाव के रूप में भाजपा को पंजाब में देखना चाहते हैं। लोगों का ये सपना 2027 में हर हाल में पूरा होगा। सुनील जाखड ने सीएम भगवंत मान को घेरते कहा कि जालंधर उप चुनाव में एक सीएम अपना परिवार, पूरी सरकार व अफसर लेकर वहां बैठ गया। इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है।