
जालंधर 17 सितंबर: भारतीय जनता पार्टी मंडल 9 अध्यक्ष कुणाल शर्मा की देखरेख में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर बस्ती गुजां स्थित शक्ति जंजघर में आयोजित किया गया। जिसमें मंडल की टीम के महासचिव शिव शर्मा,महिंदर कुमार,उपाध्यक्ष राजेश अरोड़ा,रिशी बहल,अनमोल महाजन,सचिव अजय वर्मा,लक्की विरदी,गौरव जौड़ा,पवन कश्यप,ललित जैरथ,संजू अरोड़ा,जतिन शर्मा,निखिल अरोड़ा ने शिरकत की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता निरमल मनकोटिया,प्रभात कंबोज,रामपाल शर्मा,रमेश महाजन,अनिल मीनिया,दर्शन भगत,विनोद खेड़ा,दविंदर खेड़ा,परवेश महाजन (वेस्ट विस्तारक),रामपाल शर्मा,मूनि लाल ने रक्त दानियों का हौंसला बुलंद किया। अध्यक्ष कुणाल शर्मा ने कहा कि रक्तदान मानवता के नाम इक यज्ञ है व उसमें डाली आहूति अनमोल है।