अमृतसरकपूरथलाचंडीगढ़जम्मूजालंधरनई दिल्लीनिकाय चुनावपंजाबफिरोजपुरराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

मेयर बने विनीत धीर बोले आने वाले 5 साल में शहर की सूरत बदलूंगा – कांग्रेसी विधायक बावा हैनरी की पुलिस के साथ हुई बहस…

Sanjeev.Shelly

AAP पंजाब प्रधान अरोड़ा बोले- हमारी सरकार से लोग प्रसन्न

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा- विपक्ष जो मर्जी आरोप लगाए, मगर हमारी माताएं और बहनों ने हमें जिताया है। उन्होंने हम पर यकीन जताया है। जिसके चलते आज हम यहां पहुंचे हैं। वहीं पार्षदों को बस में रेड क्रॉस भवन लेकर पहुंचने पर अरोड़ा ने कहा- सभी पार्षद हमारे साथ हैं। हम अपने पार्षदों को जैसे मर्जी लेकर आएं ये हमारी मर्जी है।

मेयर विनीत धीर बोले- आने वाले 5 साल में शहर की सूरत बदलूंगा

मेयर बने विनीत धीर ने कहा- मैं इस मौके पर एक अवसर के तौर पर देखता हूं। मेरे नेताओं और भगवान ने मुझ पर यकीन जताया है। जो भी चुनौतियां आएंगी, हम उसके साथ काम करेंगे। जो मैंने पार्टी और शहर के लिए मेहनत की थी, उसका फल मुझे मिला है। इसलिए मैं परमात्मा का शुक्रिया करता हूं। ये सेवा निरंतर जारी रहेंगे। आने वाले 5 साल मैं जालंधर को बदलने की कोशिश करूंगा।

वहीं, डिप्टी मेयर बने मलकीत सिंह ने कहा- पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसे मैं दिल से निभाऊंगा। जो जो काम शहर के पेंडिंग पड़े हैं। उन्हें जल्द से जल्द खत्म किया जाएगा। साथ ही शहर वासियों को कोई परेशानी न आए, इसकी भी पूरी कोशिश की जाएगी।

कांग्रेस विधायक बावा बोले- AAP ने महिलाओं को दरकिनार किया

मेयर चुने जाने के दौरान बधाई देने के लिए आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, मंत्री मोहिंदर भगत, शहर और देहात के सभी विधायकों सहित कई AAP के वरिष्ठ नेता पहुंचे थे। जब सभी पार्षद शपथ लेने के बाद लौटने लगे तो कांग्रेस के नॉर्थ हलके से विधायक बावा हैनरी मीडिया से बातचीत कर रहे थे। जिन्हें एकदम से पुलिस ने साइड होने को कह दिया। इस पर विधायक बावा हैनरी और पुलिस अधिकारियों के बीच मामूली बहस भी हो गई थी।

कांग्रेस के विधायक बावा हैनरी ने सबसे पहले सभी पार्षदों को बधाई दी और कहा कि आज दुर्भाग्य की बात है कि महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात कहने वाली पार्टी ने आज एक भी बड़ा औहदा किसी भी महिला पार्षद को नहीं दिया है। ये शहर के लिए बहुत दुर्भाग्य की बात है। यह AAP की सोच इससे दर्शाती है। शहर में 50 प्रतिशत पार्षद महिलाएं चुनी गई हैं। मगर फिर भी AAP ने किसी महिला को मौका देना सही नहीं समझा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page