अमृतसरकपूरथलाचंडीगढ़जम्मूजालंधरनई दिल्लीपंजाबफिरोजपुरराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

मई इतना गर्म, जून में क्या होगा:इस साल 3 गुना ज्यादा हीटवेव; क्यों बदला पैटर्न, कब आएगी राहत की फुहार

20 जून के आस-पास मिल सकती है राहत...

देश के कई राज्य गर्मी से उबल रहे हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, UP, गुजरात और राजस्थान में 17 मई से लगातार हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। नॉर्थ-वेस्ट और सेंट्रल इंडिया में अगले 4-5 दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर रहने की आशंका है।मौसम विभाग के अनुसार पूरे मई 2024 में मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में 8 से 11 दिन तक हीटवेव की स्थिति रहेगी। आमतौर पर यहां मई में 2-3 दिन ही हीटवेव चलती है। 1901 के बाद 2024 दूसरा ऐसा साल है, जब इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है। 21 मई को दिल्ली से सटे नजफगढ़ में रिकॉर्ड 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बीते दो दिनों से हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से और गुजरात में तापमान 43 डिग्री से 47 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। वहीं, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के भी ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से 42 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, सौराष्ट्र और राजस्थान जैसे क्षेत्रों में 5-6 दिनों से लगातार हीटवेव चल रही है।मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामनी का कहना है कि IMD ने फिलहाल 24 मई तक के लिए मौसम का अनुमान लगाया है। 24 मई तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, गुजरात में हीटवेव चलेगी। हीटवेव को लेकर मौसम विभाग 5 से 7 दिनों का ही अनुमान लगाता है।

देश में गर्मी के मौसम को तीन हिस्सों में बांटा जा सकता है…

1. प्री समर सीजन: मार्च और अप्रैल तक गर्मी की शुरुआत होती है। अप्रैल के पहले सप्ताह से लू चलने के साथ ही गर्मी की शुरुआत मानी जाती है।

2. पीक समर सीजन: मई और मध्य जून में गर्मी पीक पर होता है। इस समय सूर्य भूमध्य रेखा से कर्क रेखा की ओर बढ़ता है, जिससे पूरे देश में गर्मी तेजी से बढ़ने लगती है।

3. पोस्ट समर सीजन: जून के आखिरी सप्ताह से गर्मी थोड़ी कम होने लगती है। जैसे-जैसे मानसूनी हवाएं देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाती है, लोगों को गर्मी से राहत मिलती है। कई बार मानसून चक्र में बदलाव की वजह से जुलाई महीने में भी भीषण गर्मी पड़ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page