भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा मीनू शर्मा द्वारा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा मीनू सेठी,भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता महिंद्र भगत,पूर्व सी.पी.एस के.डी भंडारी,प्रभारी भगवंत प्रभाकर ने किया सभी भाजपा नेत्रियों का स्वागत व सम्मान

Jalandhar News / Sanjeev
जालंधर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा मीनू शर्मा द्वारा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की गई। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा मीनू सेठी,भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता महिंद्र भगत,पूर्व सी.पी.एस के.डी भंडारी,प्रभारी भगवंत प्रभाकर, अशोक सरीन,राजेश कपूर,गुरविंदर लांबा,विक्रम शर्मा,शिव दर्शन,अभि,दिनेश महेंदरू,अनुज शारदा,गोपाल किशन सोनी ने सभी भाजपा नेत्रियों का स्वागत व सम्मान करके हौंसला बढ़ाया।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा मीनू शर्मा द्वारा घोषित ब्रिगेड…
*उपप्रधान..
जीवनमोहिनी,किरण,ब्रिज बाला,रजनी गुप्ता,नरिंदर कोर,मीना राणा।
*महामंत्री..
शमां चौहान,सुखबीर चटठा।
*सचिव..
सीमा रानी,शिशु बाला,सुमन सौंध,शोभा अरोड़ा,मधु बाला,मनिंदर।
*मीडिया इंचार्ज.. राजनदीप कौर।
*को-मीडिया इंचार्ज..
ज्योति शर्मा।
*सोशल मीडिया इंचार्ज..
अंजू डेविड।
*को-सोशल मीडीया इंचार्ज..
रूपाली भगत।
*प्रवक्ता..
उर्मिल कपूर।
*मन की बात..
मीना गोयल।
*ऑफिस इंचार्ज..
वंदना प्रभाकर।
*को ऑफिस इंचार्ज..
किरण आनंद।
*कार्यकारिणी सदस्य..
विजय,भूमि,आशा शर्मा,जसविंदर सोनिया, अणू शर्मा,प्रेमा, रजनी, कंचन गुप्ता,किरपाल कौर, प्रभा वालिया, अनीता, आशू, लवप्रीत गोल्डी,किरण भारद्वाज,पूजा कपूर, प्रीतम कौर, रिंकी कालिया।
*विशेष आमंत्रित..
गुरजीत राय,,रमेश निश्चल,दलबीर दुरेजा,ऊषा शर्मा कैंट,निष्ठा,राज अरोड़ा,किरण जगोता, वीना शूर
* मंडल प्रधानो की सूची..
मंडल 1 – सुलेखा भगत।
मंडल 5 लखविंदर कौर।
मंडल 10 सुनीता गुप्ता।
मंडल 14 मनीषा जैन।
मंडल 7 रेणू सरना।
भाजपा में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है : मीनू सेठी
भाजपा महिला मोर्चा जालंधर की कार्यकारिणी की घोषणा दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा मीनू सेठी ने कहा कि भाजपा में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है व महिलाओं का सम्मान भारत के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ है उन्होने भाजपा जिला अध्यक्षा मीनू शर्मा द्वारा चयनित महिला ब्रिगेड को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की प्रेरणा दी।
भारतीय महिलाओं ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है : प्रवक्ता महिंदर भगत
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महिंदर भगत ने नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि भारतीय महिलाओं ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कहा कि मातृ शक्ति से बदलाव लाया जा सकता है। उन्होने कहा कि मातृ शक्ति प्रदेश में बदलाव चाहती है। महिलाओं को एकजुट होकर भाजपा को प्रदेश में लाना है।केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं को चलाया है। महिलाओं के मान-सम्मान व आत्मरक्षा के लिए भाजपा जरूरी है।
महिलाओं को सशक्त बनाना और राष्ट्र निर्माण के लिए उनकी प्रतिभा का उपयोग करना भाजपा की नीति का केंद्र बिंदु रहा है : के.डी भंडारी
पूर्व सी.पी.एस के.डी भंडारी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना और राष्ट्र निर्माण के लिए उनकी प्रतिभा का उपयोग करना भाजपा की नीति का केंद्र बिंदु रहा है।महिलाओं का सम्मान करना भारतीय परंपरा का हिस्सा रहा है और प्राचीन हिंदू ग्रंथ इस बात के गवाह हैं।उन्होंने प्राचीन भारत में गुरुकुलों में महिलाओं को दिए जाने वाले महत्व के बारे में बताया।
भाजपा नेता ने कहा कि दुनिया भले ही आज ‘लेडीज फर्स्ट’ कह रही हो, लेकिन भारत अनादि काल से गौरी-शंकर, सीता-राम और राधा-कृष्ण जैसे देवताओं से पहले अपने देवी-देवताओं का नाम लेता रहा है।
मोदी सरकार की महिलाओं हेतु संचालित योजनाएं घर घर पहुंचाएगी भाजपा महिला मोर्चा : सुशील शर्मा
भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जारी नीतियों के बारे में महिलाओं को बूथ स्तर तक जाकर भाजपा महिला मोर्चा के माध्यम से जागृत किया जाएगा। उन्होने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,सुकन्या समृद्धि योजना की शुरूआत की थी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा दिया था। इस योजना का मकसद कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, बेटियों को पढ़ाने की आर्थिक सहायता और बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराना था व देश की बेटियों की सुरक्षा के लिए निर्भया फंड की शुरुआत की गई थी। इस फंड को जमा करने का मकसद महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं शुरू करना और रेप पीड़िताओं को आर्थिक मदद देना था।
हमारे देश के विकास के लिए महिलाओं का सम्मान महत्वपूर्ण स्तंभ है, हमें अपनी ‘नारी शक्ति’ का समर्थन करने की आवश्यकता है। राष्ट्र की प्रगति हेतु उसके नागरिकों में अनुशासन गहरायी से समाया हुआ होना आवश्यक है।
मोदी सरकार ने महिलाओं को बनाया सशक्त,समृद्ध व आत्मनिर्भर : प्रभारी भगवंत प्रभाकर
सरकार ने महिलाओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाकर समाज में उनकी हिस्सेदारी को मजबूत किया है उक्त विचार भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी भगवंत प्रभाकर ने प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त टीम को बधाई दी व वीरां दी धरती ऐ पंजाब गीत के माध्यम से पंजाब के शूरवीरों को नमन किया।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा मीनू शर्मा ने जताया आभार
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित करने के बाद जिला अध्यक्षा मीनू शर्मा ने सर्वप्रथम भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने उन्हे दूसरी बार जिला प्रधान पद की सेवा प्रदान की है व वह सभी को विश्वास दिलाती है कि सभी भाजपा नेत्रियां एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होने नवनियुक्त टीम को अपील करते हुए कहा कि भाजपा में प्रत्येक नेत्री को पूर्ण मान सम्मान मिलेगा व भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा के सफल मार्गदर्शन में सभी नेत्रियां पंजाब ही नहीं बल्कि पूर्ण देश में जालंधर महिला मोर्चे का नाम रोशन करेंगी।