
जालंधर : भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की नवनियुक्त अध्यक्षा मीनू सेठी को भाजपा की वरिष्ठ नेत्रियों ने शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। भाजपा वरिष्ठ नेत्रियों में ओएनजीसी डायरेकटर रीना जेटली,भाजपा महिला मोर्चा जालंधर अध्यक्षा मीनू शर्मा,,ऊषा शर्मा,पूर्व जिला अध्यक्षा प्रवीण शर्मा,वीना जोशी,शीतल जोशी ने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्षा मीनू सेठी के होशियारपुर स्थित निवास स्थान पर उनकी नियुक्ति हेतु सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं भेंट की।
ओएनजीसी डायरेकटर रीना जेटली ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए सभी महिलाओं को सामाजिक आंदोलन करना होगा। इससे योजनाओं का लाभ आधी आबादी को मिल सकेगा। नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशध्यक्षा मीनू सेठी ने नियुक्ति हेतु भाजपा हाइकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिला सशक्तीकरण को लेकर सजग है।भाजपा ने महिलाओं को जो सम्मान दिया वह किसी राजनीतिक दल ने नहीं दिया।महिलाओं की राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका है। उन्होने कहा कि वह सभी भाजपा नेत्रियों को एकजुट कर भाजपा को मजबूत बनाने हेतु हमेशा प्रयासरत रहेंगी।