
भाजपा महिला जालंधर 16 सितंबर: भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अध्यक्षा मीनू शर्मा की देखरेख में मेरी माटी मेरे देश अभियान के अंतर्गत महानगर के धार्मिक स्थलों व शैक्षणिक संस्थाओं से माटी एकत्रित की।मेरी माटी मेरे देश अभियान में वार्ड 19 मास्टर तारा सिंह नगर में बूथ 62,63,65 कंचन गुप्ता,सोशल मीडिया इंचार्ज अंजू डेविड,मंडल प्रधान रेणू सरना,मंडल 5 में बूथ 142,148,वार्ड 9 मंडल प्रधान लखविंदर कौर,मंडल 6 के बूथ नंबर 100,वार्ड 17 जिला उपप्रधान नरेंदर कौर,बूथ 106 की राखी अग्रवाल,कैंट मंडल की शिल्पी गोयल,मंडल 14 प्रधान मनीषा जैन,मधु बाला,विजय रानी सहित सभी भाजपा नेत्रियों ने उत्साहपूर्वक माटी एकत्रित की।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू शर्मा ने कहा कि ‘मेरी माटी मेरे देश’ अभियान की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई है। ‘मेरी माटी मेरे देश’ अभियान के अंतर्गत भारत के अलग-अलग राज्यों से अलग-अलग ग्रामों से 7500 कलशो में मिट्टी लाई जाएगी। इस मिट्टी का उपयोग दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बनी अमृत वाटिका को विकसित करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली में एक शीलाफलकम स्थापित की जाएगी। इस पर देश के शहीदों का नाम अंकित होगा।हमारी स्वतंत्रता के लिए हमारे कई वीर शहीदों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है। जिनमें से कुछ स्वतंत्रा सेनानी तो ऐसे हैं, जिनके बारे में देश के नागरिकों को मालूम नहीं है। वह आजादी की लड़ाई में कुर्बान हो गए और उनकी कुर्बानी के बारे में किसी कोई नहीं जानता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा। इसी के साथ उनके नाम को एक स्मारक पट्टी पर अंकित भी किया जाएगा। भारत को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं, और आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री जी ने अमृत महोत्सव के समापन के लिए इस कार्यक्रम को शुरू किया है।