
जालंधर : भाजपा महिला मोर्चा ने जिला अध्यक्षा मीनू शर्मा की देखरेख में कैंट मंडल-14 प्रधान दर्शन अभि के निवास स्थान में नैशनल हैंडलूम डे (राष्ट्रीय हथकरघा दिवस) मनाया। जिसकी शुरूआत बतौर मुख्यातिथि भाजपा महिला मोर्चा पंजाब अध्यक्षा मीनू सेठी ने की।
इस अवसर पर देश की हाथ से बुनी साड़ियों को पहन शामिल हुई भाजपा नेत्रियों ने लगाई स्वदेशी हथकरघा बुनकरों द्वारा निर्मित विभिन्न वस्त्रो की प्रदर्शनी भी लगाई।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा मीनू शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सन् 1905 में बाल गंगाधर तिलक,बिपिन चंद्र पाल और लाला लाजपत राय के नेतृत्व में कलकत्ता में शुरू हुए स्वदेशी आंदोलन के दौरान स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने की याद में नैशनल हैंडलूम डे (राष्ट्रीय हथकरघा दिवस) 7 अगस्त को मनाया जाता है।राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का पहला आयोजन 2015 में हुआ था जिसका उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।भाजपा महिला मोर्चा पंजाब अध्यक्षा मीनू सेठी ने कहा कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवसभारत की समृद्ध विरासत की जीती-जागती मिसाल है। यह ‘वोकल फॉर लोकल’की भावना में स्थानीय कपड़ों और हथकरघा को लोकप्रिय बनाने का अवसर है। इस दिन कारीगरों और बुनकरों को बढ़ावा देने के लिए भारती बुनकरों द्वारा तैयार हथकरघा साड़ियां पहनकर अपने देश की कला और गैरव का बखान करना चाहिए।उन्होने कहा कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस को 7 अगस्त को ही मनाएं जाने के पीछे कारण काफी रोचक है। पूरे विश्व में सबसे बड़े हथकरघा उद्योग वाले भारत के स्वतंत्रता संग्राम में इस हथकरघा का विशेष महत्व रहा है। हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने और विदेशी वस्तुओं (जिनमें वस्त्र भी शामिल थे) के बहिष्कार के लिए स्वेदशी आंदोलन की शुरूआत की गई थी। इसी आंदोलन के चलते हथकरघा तत्कालीन भारत के लगभग हर घर में खादी बनाने की शुरूआत हुई थी। इस कड़ी में इस बार में इसका 9वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जा रहा है जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की सभी भाजपा नेत्रियों द्वारा भी विभिन्न क्षेत्रों में स्वदेशी उद्योगो के प्रति जन जन को जागृत किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रधान मीनू शर्मा,जिला महामंत्री किरण बाला भगत,पंजाब कार्यकारिणी सदस्य पल्लवी वर्मा,जिला सोशल मीडिया इंचार्ज अंजू डेविड,मंडल 5 प्रधान लखविंदर कौर, मंडल 14 प्रधान मनीषा जैन,कैंट मंडल प्रभारी उषा शर्मा,मन की बात इंचार्ज मीना गोयल, राखी अग्रवाल,सुषमा शर्मा,सुनीता शर्मा,शशि अग्रवाल,शिल्पी गोयल,गीतिका अभि, प्रियंका अभि,प्रवीण अभि, नीलम गोयल इन सब बहनों ने मिलकर कार्यक्रम आयोजन में अहम भूमिका निभाई व भाजपा महिला मोर्चा पंजाब प्रधान मीनू सेठी को सम्मानित भी किया।