
फाजिल्का के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव टाहलीवाला में चल रही एक शादी के बीच में उस समय हंगामा हो गया, जब एक महिला अपने भाइयों के साथ पहुंच कर दूल्हे और अन्य लोगों को पीट दिया। इस दौरान दूल्हा मौके से फरार हो गया। जिसके बाद शादी में आए लोगों की पिटाई शुरू कर दी गई।
बिचौलिए ने दिया धोखा
जानकारी मुताबिक जिस लड़की से दुल्हा तीसरी बार शादी करने जा रहा था, बिचौलिए ने उसे धोखा दिया और कहा कि लड़का अविवाहित है। जबकि उसकी पहले भी तीन बार शादी हो चुकी हैं। लड़की के पिता ने रोते हुए बताया कि उनके साथ धोखा हुआ है। उनकी बेटी का आज बारात आई थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके साथ धोखा किया जा रहा है।।
बकरियां बेच की थी शादी
लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए अपनी 20 बकरियां बेच दी थीं और उनकी चार बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि बारात लाधूका मंडी से आई थी। बता दें कि शादी में कुल तीन पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ हंगामा किया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया और तीनों पक्षों को मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।