
शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मेयर रहे जगदीश राज राजा द्वारा आज कांग्रेस का दामन छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चा थी। मगर उन्होंने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। क्योंकि उन्होंने कहा- वह कांग्रेस नहीं छोड़ रहे हैं, सभी बातें अफवाह हैं। हालांकि सीएम मान की अगुआई में नॉर्थ, वेस्ट और सेंट्रल हलके से कई पार्षद आप में शामिल हुए हैं। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ में आयोजित किया गया।
सांसद रिंकू और मंत्री बलकार सिंह सही कई नेता रहे मौजूद
मिली जानकारी के अनुसार सांसद सुशील रिंकू, मंत्री बलकार सिंह, विधायक शीतल अंगूरल और विधायक रमन अरोड़ा भी सारे कार्यक्रम के लिए चंड़ीगढ़ रवाना हो गए। बता दे कि आगामी निगम चुनाव को लेकर राजनीति में बड़े स्तर पर फिर बादल आ रहे हैं। जिसके चलते आज 10 से ज्यादा पूर्व पार्षदों ने कांग्रेस, बीजेपी और शिअद काम दामन छोड़ कर आप में शामिल हुए।
दस से ज्यादा नेता हुए शामिल
मिली जानकारी के अनुसार 10 से ज्यादा नेता अन्य पार्टियों का दामन छोड़कर आप में शामिल हुए। जिसमें कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले पूर्व पार्षदों में ओमप्रकाश शारदा, बालकिशन बाली, मनु वडिंग, शमशेर सिंह खेड़ा, देशराज जसल सहित अन्य पार्षद शामिल है। वहीं, इस कार्यक्रम में जालंधर की सारी बड़ी लीडरशिप मौजूद रही।