Himachal Pardeshअमृतसरकपूरथलाचंडीगढ़चिंतपूर्णीजम्मूजालंधरनई दिल्लीपंजाबफिरोजपुरराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

पाकिस्तान से आई महिला से 1.62 करोड़ का गोल्ड बरामद:नोएडा जाने की थी तैयारी, कटोरे-बाल्टियों के हैंडल में बदला, बॉर्डर पर पकड़ी

पंजाब के अटारी बॉर्डर पर कस्टम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 1.62 करोड़ रुपए का सोना बरामद हुआ है। ये महिला भारतीय है और एक महीना पाकिस्तान में रहने के बाद वापस भारत लौट रही थी। जांच में पता चला है कि ये महिला सरहद पार करने के बाद नोएडा जाने की तैयारी में थी।कस्टम से मिली जानकारी के अनुसार, महिला की जब जांच की गई तो उसके पास से कटोरे और बाल्टियां मिली। जिसकी जांच में पाया गया कि उसने 24 कैरेट सोने को कटोरे और बाल्टियों के हैंडल में बदल रखा था। जिनकी संख्या तकरीबन 14 थी। जब सोने को तोला गया तो उसका वजन 2332 ग्राम पाया गया। जिसकी इंटरनेशनल वेल्यू 1,62,30,953 रुपए आंकी गई है।

सोने का कुल वजन 2332 ग्राम पाया गया।

पाकिस्तान से लौटी थी महिला, नोएडा जाना था

ये महिला तकरीबन 1 महीने के वीजा पर पाकिस्तान गई थी। वापसी पर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि उसने ये सोना सड़क मार्ग से लेकर नोएडा जाना था। जांच करते समय उसके द्वारा लाए गए बर्तन संदिग्ध लगे।

आगे की जांच से पता चला कि बर्तनों के हैंडल चांदी के रंग की परत के साथ सोने के बने थे। उसे बर्तनों की शेप दी गई थी, ताकि कस्टम को शक ना हो। फिलहाल महिला के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page