अमृतसरकटराचंडीगढ़चिंतपूर्णीजम्मूजालंधरनई दिल्लीपंजाबराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

पंजाब CM मान ने सब-इंस्पेक्टरों को दिए नियुक्ति पत्र:वड़िंग-मजीठिया को समझाया- लिटल नॉलेज इज डेंजरस; पंजाबी परीक्षा देने का चैलेंज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को जालंधर पीएपी में पुलिस विभाग में सिलेक्ट हुए 560 सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। बीते दिनों पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की तरफ से पूछे गए सवालों का मुख्यमंत्री ने मंच से ही जवाब भी दिया। इसके साथ ही दोनों को एक महीने में पंजाबी का पेपर देने का चैलेंज भी दे दिया है।

सीएम भगवंत मान ने मंच से कहा- कल मुझे संदेश आया कि भगवंत मान गद्दारी कर रहा है। हरियाणा वालों को नौकरी दे रहे हैं। आज वाली भर्ती में 95% पंजाब से हैं। 31 हरियाणा और 4 राजस्थान के हैं, लेकिन वे भी पंजाब के हैं और पते हरियाणा के हैं। इन्होंने 10वीं पंजाबी में की है। ये दूसरे राज्यों में रहने वाले पंजाबी परिवार हैं।

पंजाब को मैं कितना प्यार करता हूं, पंजाबियत को मैं कितना प्यार करता हूं। मुझे यह दिखाने के लिए NOC नहीं चाहिए। मेरे सपने में भी पंजाब है। मैं सीधा कहता हूं, राजा वड़िंग और विक्रम मजीठिया शर्त लगा लें, एक महीने में पंजाबी का पेपर 50 प्रतिशत नहीं 48 प्रतिशत पर पास करके दिखा दें।

पूर्व मुख्यमंत्री मुझसे पढ़वाते थे पंजाबी अखबार

सीएम मान ने कहा कि खाली खजाना बोलने वाले वित्त मंत्री को पंजाबी का अखबार वह पढ़ कर सुनाते रहे हैं। क्योंकि ना दून और ना पहाड़ के स्कूलों में पंजाबी का विषय होता है। लिटल नॉलेज डेंजरस है। ये वो हैं, जो सुबह उठते ही गलतियां निकालते हैं।

उन्होंने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंद्र कौर का किस्सा सुनाते हुए भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पटियाला में एक समागम में जय इंद्र कौर ने संबोधित करते हुए कहा कि उनके पिता ने एक सौ फोर्टी फोर (144) करोड़ रुपए पटियाला पर खर्च किए हैं। उन्हें सौ तो बोलना आता था, लेकिन चौतालिस नहीं।

पारदर्शिता के साथ दी नौकरियां

सीएम भगवंत मान ने सभी 560 सब-इंस्पेक्टरों व उनके परिवार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत बड़ा है क्योंकि उन्हें जो यह नौकरी मिली है, वे बिना पैसे व सिफारिश के मिली हैं। लेकिन पहले ऐसा नहीं था। पहले सिफारिश व पैसों के दम पर नौकरियां मिलती थी। मेरिट पर आने वालों को भी पता नहीं होता था कि उन्हें नियुक्ति-पत्र मिलेगा या नहीं। लेकिन AAP ने सत्ता में आकर पारदर्शिता से काम किया है।

जाने नियुक्तियों को लेकर क्या हुआ था विवाद

पंजाब पुलिस मुख्यालय से मानसा के लिए सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की जो सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई। जिसमें सात सब इंस्पेक्टरों के नाम जारी हुए। सात में से सिर्फ एक कुलदीप सिंह पुत्र अजैब सिंह निवासी रामपुरा फूल (बठिंडा) पंजाब से था, जबकि अन्य सभी कैंडिडेट्स के पते हरियाणा के थे। इन नियुक्तियों को लेकर राजनीतिक दलों ने कई सवाल खड़े करते हुए भगवंत मान सरकार की घेराबंदी की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page