भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के ऐलान के बाद पंजाब भाजपा दोफाड़, उठने लगे बगावत के सुर…
पंजाब BJP की कार्यकारिणी का ऐलान:पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन की बेटी को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी; भंडारी-बाघा को उप-प्रधान बनाया

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा में बेशक प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया है, लेकिन इस सबके बीच पंजाब भाजपा दोफाड़ होती नजर आ रही है या यूं कहें कि पार्टी में बगावत के सुर उठने शुरू हो गए हैं। दरअसल कार्यकारिणी की सूची में शामिल कुछ नेताओं के नामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने कई तरह के सवाल उठाए हैं तथा कहा है कि इस सूची में बड़े पैमाने पर वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा और अपमान किया गया है। उन्होंने पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ के फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर 75 फीसदी बाहरी लोगों को सूची में शामिल किया गया है, जो कि पुराने नेताओं के साथ सरासर गलत है। इसके चलते ग्रेवाल ने 24 सितम्बर 2023 को रविवार 11.30 बजे पंजाब भाजपा कार्यालय चंडीगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी बुलाई है, ताकि इस में मुद्दे बारे में विचार-विमर्श किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी दिग्गज नेताओं की राय लेने के बाद अगली रणनीति तय की जाएगी।
***********************
पंजाब BJP की कार्यकारिणी का ऐलान:पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन की बेटी को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी; भंडारी-बाघा को उप-प्रधान बनाया…
पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने पहली प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उन्होंने कार्यकारिणी में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी को महिला मोर्चा में जिम्मेदारी सौंपी, जबकि जांलधर के पूर्व CPS केडी भंडारी और राजेश बाघा को उप-प्रधान नियुक्ति किया है।इनके अलावा राकेश राठौर को महासचिव नियुक्त किया गया है।कैप्टन अमरिंदर सिंह, विजय सांपला और मनोरंजन कालिया को कोर कमेटी में लिया गया है।
पंजाब भाजपा कार्यकारिणी की लिस्ट…