पंजाब AAP सरकार में 5 नए मंत्री शामिल:कैबिनेट में अब 16 चेहरे, 2 पद खाली, सिर्फ एक महिला; मान ने 4 मंत्री-OSD हटाया…
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत को मिले विभाग 1 डिफैंस सर्विस वैल्फेयर 2 फ्रीडम फाइटर्स 3 हॉर्टीकल्चर

पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में ढ़ाई साल के भीतर चौथी बार कैबिनेट में बदलाव किया गया है। जिसके लिए 5 नए मंत्रियों ने शपथ ली है।
पहले तरूणप्रीत सिंह ने शपथ ली, जिसके बाद बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत ने शपथ ली है।इससे पहले रविवार को 4 मंत्रियों की कैबिनेट की छुट्टी कर दी गई। कैबिनेट में बदलाव के बीच आज अचानक CM भगवंत मान ने अपने भरोसेमंद OSD ओंकार सिंह को भी हटा दिया है। इसकी वजह साफ नहीं हुई।
पंजाब में लोकसभा चुनाव में 13 में से AAP सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब रही। कैबिनेट में बदलाव को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। पंजाब में 18 मंत्री बन सकते हैं। 5 नए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद मंत्रियों की गिनती 16 हो गई है।
पंजाब में शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों में से दो अनुसूचित जाती, दो जट और एक बानिया कम्युनिटी से संबंधित हैं। वहीं, अनमोल गगन मान की छुट्टी के बाद इस पूरे मंत्रिमंडल में अब मात्र एक ही महिला मंत्री बची हैं।
पंजाब कैबिनेट में नए चेहरों में शामिल बरिंदर कुमार गोयल (लहरा), मोहिंदर भगत (जालंधर), हरदीप सिंह मुंडिया (साहनेवाल), तरनप्रीत सिंह सौंद (खन्ना), डा. रवजोत सिंह (शाम चुरासी) के नाम शामिल हैं, जिन्हें पंजाब सरकार में बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं। अतः कौन से मंत्री को कौन से विभाग सौंपे गए हैं, इसकी जानकारी निम्न है।
हरदीप सिंह मुंडियां
1 रैवन्यू, रिहैबिलिटेशन एंड डिजास्टर मैनेजमैंट
2 वाटर सप्लाई एंड सेनीटेशन
3 हाऊसिंग एंड अर्बन डिवैल्पमैंट
बरिंद्र कुमार गोयल
1 माइन्स एंड जियोलोजी
2 वाटर रिसोर्सिस
3 कंजर्वेशन आफ लैंड एंड वाटर
तरनप्रीत सिंह सोंद
1 टूरिज्म एंड कल्चर अफेयर्स
2 इन्वैस्टमैंट प्रोमोशन
3 लेबर
4 हास्पिटैलिटी
5 इंडस्ट्री एंड कामर्स
6 रूरल डिवैल्पमैंट एंड पंचायत
डा. रवजोत सिंह
1 लोकल गवर्नमैंट
2 पार्लियामैंट्री अफेयर्स
मोहिंद्र भगत
1 डिफैंस सर्विस वैल्फेयर
2 फ्रीडम फाइटर्स
3 हॉर्टीकल्चर