अमृतसरकपूरथलाचंडीगढ़चिंतपूर्णीजम्मूजालंधरनई दिल्लीपंजाबफिरोजपुरराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

पंजाब रोडवेज का चक्का जाम, यात्री परेशान:PRTC-PUNBUS की 2800 बसें रोकी; चार राज्यों में बस सर्विस ठप, ट्रांसपोर्ट मंत्री से मीटिंग तय

पंजाब में PRTC-PUNBUS ने एक बार फिर चक्का जाम कर दिया है। पूरे प्रदेश में आज रोडवेज की बस सर्विस बंद हैं। इससे बस यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोडवेज कर्मचारियों में पंजाब सरकार द्वारा मीटिंग का समय लगातार आगे बढ़ाने से रोष बना है।PRTC कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल ने बताया कि प्रदेश भर के सभी रूट प्रभावित हुए हैं। क्योंकि PRTC-PUNBUS द्वारा करीब 2800 बसों का चक्का जाम किया गया है। इसके अलावा चार राज्यों दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल व जम्मू समेत अन्य जगहों की लॉन्ग रूट की बस सर्विस भी बंद की गई है।

ट्रांसपोर्ट मंत्री से साढ़े 12 बजे मीटिंग तय

PRTC कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल ने बताया कि पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से आज दोपहर साढ़े 12 बजे मीटिंग तय हुई है। सभी रोष व्याप्त कर्मचारी मीटिंग में अपनी मांग पंजाब सरकार के समक्ष रखेंगे। लेकिन यूनियन स्पष्ट कर चुकी है कि इस बार महज मौखिक आश्वासन पर भरोसा नहीं किया जाएगा। वहीं, यूनियन के पदाधिकारी ट्रांसपोर्ट मंत्री से उनकी सभी मांगों बारे भी जल्द से जल्द फैसला लेने बारे कहेगी।

तारीख पर तारीख दे रही सरकार

इससे पहले डिपो प्रधान जतिंदर सिंह ने बताया कि जब कर्मचारियों ने 15 अगस्त को काला दिवस मनाने और मुख्यमंत्री पंजाब से सवाल-जवाब की बात कही तो पटियाला प्रशासन ने 25 अगस्त की मीटिंग तय की थी। इसके बाद मीटिंग का समय 14 सितंबर को कर दिया गया, अब तीसरी बार मीटिंग 29 सितंबर को तय की गई है

।ठगा महसूस कर रहे कर्मचारी

यूनियन प्रधान और डिपो प्रधान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को बदलाव के नाम पर वोट डालकर पंजाब में बहुमत से जीत दिलाने वाले कर्मचारी और आम लोग स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। कहा कि मान सरकार हर वर्ग से किए वादों से भाग रही है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट के कच्चे कर्मचारियों की मांग हो या फिर ट्रांसपोर्ट माफिया हो या सरकारी बसें शामिल करने की बात हो, पंजाब सरकार हर मुद्दे पर पल्ला झाड़ रही है।

फिरोजपुर डिपो की मीटिंग में हड़ताल का फैसला

PRTC कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब द्वारा फिरोजपुर डिपो में मीटिंग की गई थी। इसी बैठक में 20 सितंबर को बसों का चक्का जाम करने का फैसला कर घोषणा की गई थी। लेकिन इस स्थिति को टालने में पंजाब सरकार की ओर से अब से पहले कोई कदम नहीं उठाया गया। कर्मचारियों से बातचीत के लिए आवश्यक मीटिंग का समय आगे बढ़ाया जाता रहा। नतीजतन यूनियन द्वारा आज समूचे पंजाब की बस सर्विस ठप कर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page