अमृतसरकपूरथलाचंडीगढ़जालंधरनई दिल्लीपंजाबफिरोजपुरराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

पंजाब में कोई भी पहचान पत्र दिखा कर मिलेगा सस्ता प्याज,जालंधर की मकसूदां नई सब्जी मंडी में शुरु हुई 25 रूपये प्रतिकिलो बिक्री…

जालंधर : पंजाब में त्योहारों के दिनों में प्याज की कीमतें आसमान पहुंच गई हैं। मंडियों में प्याज लगभग 70 से 75 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है कि पंजाब की मंडियों में 25 रुपए प्रति किलो के हिसाब से प्याज बेचा जाएगा। सोमवार को जालंधर की मकसूदा नई सब्जी मंडी में इसकी शुरुआत की गई। केंद्र सरकार द्वारा एन.सी.सी.एफ. (नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन) द्वारा लोगों के लिए उक्त राहत दी जा रही है।मकसूदा मंडी में पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि किसी भी पहचान पत्र पर प्रति व्यक्ति अधिकतम 4 किलो प्याज 25 रुपए प्रति किलो के हिसाब से दिया जाएंगे। मकसूदां सब्जी मंडी की फ्रूट मार्किट में बनी 78 नंबर दुकान के बाहर एक स्टाल लगाया गया है। सुबह 9 बजे रियायती दरों पर प्याज बेचा जाएगा। सूत्रों के अनुसार जालंधर के बाद पंजाब की अलग-अलग मंडियों में भी यह स्कीम शुरु की जा सकती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page