अमृतसरचंडीगढ़जम्मूजालंधरनई दिल्लीपंजाबराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

पंजाब- मुक्तसर : 2 करोड़ ब्लड मनी देकर कत्ल केस में सिर कलम की सजा से छूट पंजाब लौटा बलविंदर :सउदी अरब में हुई थी कैद; 16 महीने जेल में काटे – सरबत का भला ट्रस्ट के संस्थापक दुबई के प्रमुख होटल व्यवसायी डॉ. एसपी सिंह ओबराय ने की मदद

2 करोड़ ब्लड मनी सउदी अरब में 2 करोड़ की ब्लड मनी देकर कत्ल केस में सिर कलम की सजा से छूटा बलविंदर सिंह घर लौट आया है। बलविंदर मुक्तसर के गांव मल्लन का रहने वाला है। 16 महीने बाद उसकी पैतृक घर में वापसी हुई। इस दौरान बलविंदर के परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों ने उसका स्वागत किया।इस मौके बलविंदर सिंह ने कहा कि उसे अपने घर पंजाब जिंदा लौटकर ऐसा लग रहा है, जैसे उसका दूसरा जन्म हुआ हो।

धर्म बदलने का लालच दिया गया

वह रोजगार की तलाश में सउदी अरब गया था, परंतु बिना किसी गुनाह या कसूर के जेल में डाल दिया गया। जहां उसे तरह-तरह की यातनाएं दी गई। कत्ल केस से रिहाई के बदले उसे धर्म बदलने का भी लालच दियास गया। मगर उसका भरोसा परमात्मा पर था। उसने शिकवा जाहिर किया कि जेल में रहते हुए भारतीय एंबेसी या सरकार ने उसकी कोई कानूनी सहायता नहीं की।

जिंदा लौटने की उम्मीद छोड़ दी थी

एक समय तो ऐसा आ गया था जब उसने जिंदा लौटने की उम्मीद छोड़ थी। उसने इच्छा जाहिर की थी कि उसका सिर कलम होने के बाद उसकी देह को इंडिया भेजकर उसके गांव में अंतिम संस्कार किया जाए। उसने बताया कि उसे दुख है कि बिना जुर्म की सजा काटते हुए उसके मां व पिता उसका इंतजार करते हुए इस दुनिया से चले गए। बलविंदर सिंह ने 2 करोड़ ब्लड मनी एकत्रित कर उसे रिहा करवाने के लिए देश-विदेश से सहायता करने वाले दानी सज्जनों का धन्यवाद किया।

क्या है पूरा मामला

चचेरे भाई जोगिन्द्र सिंह के अनुसार बलविंदर सिंह 2008 में सऊदी अरब गया था। 2012 में साधारण लड़ाई की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसका आरोप बलविंदर सिंह पर लग गया। अदालत ने उसे सात साल कैद की सजा आदेश दिया। जब सात साल कैद की सजा पूरी होने वाली थी तो 2019 में अदालत ने उसका सिर कलम करने या सउदी अरब कानून के अनुसार पीड़ित परिवार को 10 लाख रियाल (भारतीय करंसी में 2 करोड़ रूपए) की ब्लड मनी देने का आदेश जारी कर दिया।

सरबत का भला ट्रस्ट के संस्थापक दुबई के प्रमुख होटल व्यवसायी डॉ. एसपी सिंह ओबराय ने किया सहयोग ..

साधारण परिवार इतनी रकम देने के समर्थ नहीं थे। इसलिए उन्होंने देश विदेश में रहते सभी दानी सज्जनों से सहायता करने की अपील की। जिसके बाद सरबत का भला ट्रस्ट के संस्थापक दुबई के प्रमुख होटल व्यवसायी डॉ. एसपी सिंह ओबराय ने सहयोग किया। जिसके बाद दूसरे लोगों की मदद से सिर कलम की तारीख 18 मई 2022 से कुछ दिन पहले यह रकम सउदी अरब की कोर्ट को भेज दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page