अमृतसरकपूरथलाचंडीगढ़जालंधरपंजाबफिरोजपुरराष्ट्रीयलुधियानाहिमाचलहोशियारपुर

पंजाब के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट:बरनाला, संगरूर- मानसा को छोड़ पूरे राज्य में झमाझम के आसार; तापमान में गिरावट

70% chance of precipitation tonight

पंजाब के विभिन्न जिलों में रविवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी है। मौसम विभाग की तरफ से पंजाब के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले कुछ घंटों तक यहां बारिश होती रहेगी। वहीं राज्य के बरनाला, संगरूर व मानसा को छोड़ पूरे राज्य में 25 से 50% तक बारिश की संभामौसम विभाग की तरफ से पंजाब के होशियारपुर, कपूरथला, गुरदासपुर, अमृतसर और पठानकोट में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रात से ही रुक-रुक कर हलकी से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है। वहीं, बारिश के बाद पंजाब के जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अगर सारा दिन बारिश होती रही तो अधिकतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री तक गिरावट संभव है।

34 डिग्री तक लुढ़का शहरों का तापमान

रविवार हुई बारिश के बाद दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। बीते दिनों दिन का तापमान जहां 36-37 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा था, वहीं अब शहरों का तापमान 33 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। वहीं, रविवार शाम पंजाब का औसतन तापमान बीते दिन से 4.9 डिग्री कम दर्ज किया गया, जबकि यह तापमान सामान्य से भी 3.1 डिग्री कम था।

ये रहा प्रमुख शहरों का तापमान

अमृतसर – शहर का अधिकतम तापमान रविवार शाम सामान्य से 1 डिग्री कम 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

जालंधर- शहर का अधिकतम तापमान बीते दिनों 33 डिग्री रिकार्ड किया गया, वहीं आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। वहीं आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के करीब रहेगा।

लुधियाना- शहर का अधिकतम तापमान रविवार 26.7 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं आज का अधिकतम तापमान भी 30 से अधिक रह सकता है। वहीं आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page