अमृतसरऊनाकटराचंडीगढ़चिंतपूर्णीजम्मूजालंधरनई दिल्लीपंजाबराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

पंजाब के जसकरण ने KBC में एक करोड़ जीते:7 करोड़ के सवाल पर चूके; सीजन-15 के पहले सबसे ज्यादा रकम जीतने वाले पार्टिसिपेंट

अमिताभ बच्चन के फेमस शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन 7 करोड़ के सवाल पर पंजाब के जसकरण सिंह चूक गए। वह सवाल का जवाब नहीं दे पाए और एक करोड़ जीतकर लौटे हैं। जसकरण सिंह तरनतारन के खालबेशक 21 साल के जसकरण 7 करोड़ जीतने का खिताब अपने नाम न कर पाए , लेकिन कौन बनेगा करोड़पति सीजन-15 का पहले प्रतिभागी हैं जिसने 1 करोड़ की बड़ी रकम जीतने में सफलता हासिल की है।जसकरण सिंह तरनतारन के खालड़ा गांव के रहने वाले हैं।

जसकरन से 7 करोड़ के लिए सवाल पूछा गया था कि पद्म पुराण के अनुसार किस राजा को हिरन के अभिशाप के कारण 100 वर्षों तक बाघ के रूप में रहना पड़ा था?। इसके लिए जसकरण को क्षेमधुरति, धर्मदत्त, मीताध्वज, प्रभंजना जैसे 4 ऑप्शन दिए गए थे।

जसकरण ने सवाल के जवाब पर पहले काफी मंथन किया, लेकिन जब उन्हें लगा कि वह सही जवाब नहीं दे पाएंगे तो उन्होंने हॉट सीट के सामने बैठे बिग-बी से कहा कि वह गेम को क्विट करना चाहते हैं।

अमिताभ बच्चन ने गेम के नियमों के अनुसार उन्हें क्विट तो करने दिया, लेकिन उनसे फिर पूछा गया कि दिए गए ऑप्शन में से आप एक को चुनते तो वह क्या होता?। इसके जवाब में जसकरण ने गलत ऑप्शन को चुना। अमिताभ बच्चन ने कहा कि अगर आप यह ऑप्शन चुनते तो आप एक करोड़ भी गंवा देते। प्रश्न का सही उत्तर प्रभंजना है।

4 साल की रिजेक्शन के बाद सफलता

जसकरण बताते हैं कि KBC में जाने की उनकी कोशिश 4 सालों से लगातार जारी थी। टेस्ट में उनकी रिजेक्शन हो जाती। लेकिन उम्मीद ने उन्हें हारने ना दिया। इस साल वह KBC के मंच तक पहुंच गए। फास्टेस्ट फिंगर राउंड पास कर जब बिग-बी के सामने पहुंचे तो वे एहसास अलग था।जसकरण ने बताया कि वह UPSC की तैयारी भी साथ कर रहे हैं। अगले साल उनका पहला अटैम्प्ट होगा। UPSC व KBC की तैयारी एक साथ ही चली। हिस्ट्री, जियोग्राफी, करंट अफेयर और आर्ट एंड कल्चर के अलावा स्पेस कुछ ऐसे विषय थे, जिनकी तैयारी वह UPSC व KBC में एक साथ कर रहे थे।

जो किताब में ना मिला, गूगल पर ढूंढा

जसकरण ने बताया कि UPSC व KBC की तैयारी वह खुद कर रहे हैं, ना कोचिंग व ना किसी की सहायता। वह लाइब्रेरी में बैठ किताबें पढ़ते हैं और जो किताबों में नहीं मिलता, उसे गूगल पर ढूंढते हैं।

इसके अलावा उनके दो अध्यापक हमेशा उनके साथ रहे। जिनमें से एक डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर कमल किशोर और दूसरे गांव में ही उन्हें फिजिक्स पढ़ाने वाले राकेश कुमार हैं।

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में पूछा गया अंतरिक्षयानों की लॉन्चिंग क्रम में लगाएं

 

ए) मंगलयान

 

बी) चंद्रयान

 

सी) सपुतनिक

 

डी) अपोलो 11

 

सही जवाब

सी) सपुतनिक

डी) अपोलो 11

ए) मंगलयान

बी) चंद्रयान 3

हॉट सीट पर बिग-बी ने जो जसकरण से सवाल पूछे

पहला सवाल- आमतौर पर इनमें से किस अवसर पर स्कूल में ‘ध्वजारोहण’ किया जाता है?

स्वतंत्रता दिवस, क्रिसमस की पूर्व संध्या, मातृ दिवस, रक्षा बंधन, सही जवाब- स्वतंत्रता दिवस

दूसरा सवाल- इनमें से कौन सा वाद्ययंत्र आमतौर पर डंडियों से बजाया जाता है?

बांसुरी, तबला, शहनाई, नगाड़ा, सही जवाब- नगाड़ा

तीसरा सवाल- छोले इनमें से किस दाल से बनाए जाते हैं? ये एक इमेज बेस्ड सवाल था, जिसका जसकरण ने सही जवाब दिया। चार प्रकार की दालें दिखाई गई थीं, पहले ऑप्शन में छिल्के वाली मूंग की दाल दिख रही है। दूसरे में गेहूं नजर आ रहा था। तीसरे में छोले नजर आए और चौथे में चावल। इसका भी जसकरण ने सही जवाब दिया। उन्होंने तीसरा यानी ऑप्शन सी चने चुना।

चौथा सवाल- इनमें से किस खेल में टाई हुए मैच का परिणाम पाने के लिए एक पैनल्टी शूट-आउट होता है?

बास्केटबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, टेनिस, सही जवाब- फुटबॉल

पांचवां सवाल- इस गीत के गायक को पहचाने? ये एक ऑडियो सवाल था, जिसमें ‘हीर तू बड़ी सैड आज कल बड़ी मैड’ प्ले किया गया था और पूछा था कि यह आवाज किस सिंगर की है। इसके लिए ऑप्शनः-

उदित नारायण, अरिजीत सिंह, मीका सिंह, सोनू निगम, सही जवाब- मीका सिंह

इन पांच सवालों का सही जवाब देकर 10 हजार की रकम जीतते हुए जसकरन ने पहला पड़ाव पार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page