
पंजाब की जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर AAP की जीत हो चुकी है। AAP कैंडिडेट मोहिंदर भगत ने 37,325 वोटों से जीत हासिल की हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे पर कांग्रेसलोकसभा चुनाव 2024 में इस सीट पर कांग्रेस पार्टी पहले स्थान पर थी। बीजेपी दूसरे स्थान पर थी और आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर थी। इस उपचुनाव में स्थिति बिल्कुल उलट है। इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी पहले स्थान पर रही। बीजेपी दूसरे स्थान पर और कांग्रेस तीसरे स्थान पर है।
10 जुलाई को हुई वोटिंग में यहां 54.90% मतदान हुआ था। इस सीट की ख़ासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। 2012 में BJP, 2017 में कांग्रेस तो 2022 में AAP ने यहां से सीट जीती थी। रही।
जालंधर वेस्ट उपचुनाव, राउंड-13
मोहिंदर भगत AAP-55246
सुरिंदर कौर कांग्रेस-16757
शीतल अंगुराल भाजपा-17921
सुरजीत कौर SAD-1242
बिंदर कुमार BSP-734
लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस रही थी टॉप पर
लोकसभा चुनाव 2024 में इस सीट पर कांग्रेस पार्टी पहले स्थान पर थी। बीजेपी दूसरे स्थान पर थी और आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर थी। इस उपचुनाव में स्थिति बिल्कुल उलट है। इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी पहले स्थान पर थी। बीजेपी दूसरे स्थान पर थी और कांग्रेस तीसरे स्थान पर थी।