
पंजाब की कैबिनेट मंत्री और सिंगर अनमोल गगन मान 16 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी चंडीगढ़ में रह रहे शाहबाज सिंह से होगी। शाहबाज का परिवार जीरकपुर का रहने वाला है। शादी की रस्में जीरकपुर के एक मैरिज पैलेस में होंगी।
अनमोल गगन मान का ज्यादातर समय चंडीगढ़ और मोहाली में ही बीता है। अनमोल गगन मान साल 2022 में खरड़ विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बनी थीं। राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया।
वह टूरिज्म विभाग संभाल रही हैं। उन्होंने पहली बार पंजाब में टूरिज्म समिट कराई थी। जिसमें कई निवेशकों ने पंजाब में निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है। विधानसभा चुनाव के कैंपेन में मान ने सॉन्ग भी बनाया था। उनके प्रचार के लिए सीएम भगवंत मान के अलावा आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद आए थे। राजनीति में आने से पहले वह पॉलीवुड में काम कर रही थीं। पंजाब में उनकी कई एल्बम रिलीज हो चुकी हैं।
होने वाला ससुराल भी राजनीति से जुड़ा हुआ
अनमोल गगन मान की शादी एडवोकेट शहबाज सिंह ने होने जा रही है। शाहबाज की मां सीलम सोही राजनीति में है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत के खिलाफ कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इनके पिता पूर्व सीएम बेअंत सिंह के करीबी रहे हैं। वहीं इनके दादा निर्दलीय चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे। जीरकपुर एरिया में इनकी अच्छी प्रॉपर्टी है।