अमृतसरकपूरथलाचंडीगढ़जालंधरनिकाय चुनावपंजाबराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहोशियारपुर
निगम चुनाव : CM Mann ने खुद संभाला मोर्चा, जालंधर सहित इन जिलों में करेंगे चुनावी प्रचार. सी.एम. मान के साथ आम आदमी पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा व वर्किंग प्रैजीडैंट शैली कलसी भी रहेंगे मौजूद….
Journalist Sanjeev.Shelly

नगर निगम चुनावों को लेकर अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं तथा राज्य में राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमा गया है, वहीं सभी राजनीतिक दल भी पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं तथा चुनावी प्रचार जोरों पर है। वहीं पंजाब सी.एम. भगवंत मान भी कल पंजाब का दौरा शुरू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सी.एम. भगवंत मान कल से पंजाब दौरा शुरू करेंगे, जिसमें वह जालंधर, अमृतसर और फगवाड़ा में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान सी.एम. मान के साथ आम आदमी पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा व वर्किंग प्रैजीडैंट शैली कलसी भी मौजूद रहेंगे। जिक्रयोग्य है कि हाल ही में जालंधर में भाजपा ने भी बड़े स्तर मीटिंग की थी, जिसमें गुजरात के पूर्व सी.एम. विजय रुपाणी सहित कई दिग्गज नेताओं ने भाग लिया था तथा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति तैयार की थी।