
(जालंधर स्वाभिमान न्यूज/संजीव शैली)
जालंधर :पंजाब में नगर निगम चुनावों की घोषणा होने के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के वाबजूद किसी भी पार्टी के उम्मीदवार फाइनल न होने के कारण नामांकन के दूसरे दिन भी किसी भी पार्टी का कोई उम्मीदवार नामांकन दाखिल नहीं कर सके। वहीं विभिन्न पार्टियो के चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने पार्टी हाईकमान से आश्वासन मिलने के बाद चुनाव प्रचार हेतु डोर टू डोर प्रचार व नूक्कड़ बैठकों का दौर भी शुरू कर दिया है। इसी कड़ी के अंतर्गत वार्ड 69 में पार्षद पद हेतु कांग्रेस की सम्भावित उम्मीदवार अंजू सचदेवा(धर्मपत्नी आढ़ती आशु सचदेवा) ने वार्ड के धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होने के बाद डोर टू डोर प्रचार की शुरूआत बाद क्षेत्रवासियों संग गोपाल नगर,न्यू गोपाल नगर में की व क्षेत्रवासियो ने अंजू सचदेवा को पुष्पमालाएं, सिरोपे भेंट कर अपना पूर्ण सहयोग देने हेतु आश्वस्त किया। कांग्रेस की संभावित उम्मीदवार अंजू सचदेवा के साथ आढ़ती मनीष सचदेवा(आशु ),सुमित सचदेवा (निशु ),आदर्श चोपड़ा,हरीश सचदेवा,हरशरण सिंह विक्की,गुलशन सचदेवा,पूर्व पार्षद देश दीपक,कश्मीरी लाल,अश्वनी कपूर,हरीश नॉर्वे,रमेश मदान,राजू कत्याल,बिट्टू कत्याल,बब्बू नारंग,विवेक चोपड़ा,रोमित चोपड़ा,विक्की सोढी,गौरव सचदेवा,सौरभ सचदेवा, सोनू सिक्का,अनिल खुराना,अश्वनी चड्ढा,रविंदर चड्डा,रोहित चड्ढा,पप्पू कत्याल,कर्ण नारंग,कुणाल, नकुल,निशु कत्याल,इशु कत्याल,हैप्पी सिक्का, दीपक कत्याल,गौरव,प्रिंस, राहुल,नवीन,पारस कत्याल, डिंपल चोपड़ा,गौरीश सचदेवा,अखिल सचदेवा, सिधांशु चोपड़ा,विराट चोपड़ा सहित अंजू सचदेवा, गीतू सचदेवा,रुबीना चोपड़ा, बाॅवी चोपड़ा,ममता कत्याल,मोना कत्याल, ममता चोपड़ा,ममता,आशा सारंगल,रेखा,कोमल अरोड़ा,शिखा नारंग,नेहा,कशिश सैनी, कृतिका सचदेवा,रिद्धिमा सचदेवा,धृति चोपड़ा ने भी शिरकत की व कश्यप नौजवान धार्मिक सभा के प्रधान पवन भोढी व बब्बल पहलवान ने भी अपनी तरफ से पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की।
चुनाव आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार जालंधर नगर निगम के अंतर्गत करीब 85 वार्ड हैं। 85 वार्डों के लिए 12 जगहों पर नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं।हालांकि प्रशासन ने नामांकन के लिए शहर में 12 अलग-अलग जगहों पर रिटर्निंग अफसरों के दफ्तर और जगहों की सूची तय कर दी है।
वार्ड 69 में कांग्रेस की संभावित उम्मीदवार अंजू सचदेवा क्षेत्रवासियो संग चुनाव प्रचार हेतू बैठक व डोर टू डोर प्रचार शुरू करती हुई।