अमृतसरऊनाकटराचंडीगढ़चिंतपूर्णीजम्मूजालंधरनई दिल्लीपंजाबराजनीतिलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

G20 के घोषणा पत्र पर सहमति बनी:PM मोदी ने नई दिल्ली डिक्लेरेशन पास किया; भारत की पहल पर अफ्रीकन यूनियन G20 मेंबर बना

नई दिल्ली में जारी G20 समिट के पहले दिन ही साझा घोषणा पत्र पर सहमति बन गई है। शनिवार को दूसरे सेशन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने बतौर अध्यक्ष यह जानकारी दी।

उन्होंने सभी सदस्य देशों की सहमति से नई दिल्ली डिक्लेरेशन पाारित कर दिया।समिट के पहले सेशन में प्रधानमंत्री ने अफ्रीकन यूनियन को G20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव रखा था। बतौर अध्यक्ष PM मोदी ने जैसे ही इसे पारित किया, अफ्रीकन यूनियन के हेड अजाली असोमानी जाकर PM मोदी के गले लग गए। भारत के प्रस्ताव का चीन और यूरोपियन यूनियन ने भी समर्थन किया। यूनियन को मेंबरशिप मिलने से अफ्रीका के 55 देशों को फायदा होगा।

मोदी बोले- दुनिया में भरोसे का संकट पैदा हुआ

PM ने अपने उद्घाटन भाषण में मोरक्को भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा दुख की घड़ी में हम मोरक्को के लोगों के साथ हैं और उनकी हरसंभव मदद करेंगे। PM ने कहा कि कोरोना के बाद विश्व में विश्वास का संकट पैदा हो गया है। युद्ध ने इस संकट को और गहरा कर दिया है। जब हम कोरोना को हरा सकते हैं तो आपसी चर्चा से विश्वास के इस संकट को भी दूर सकते हैं। ये सभी के साथ मिलकर चलने का समय है।प्रधानमंत्री ने कहा- आज हम जिस जगह इकट्ठा हुए हैं, यहां कुछ किमी दूर ढाई हजार साल पुराना स्तंभ है। इस पर प्राकृत भाषा में लिखा है कि मानवता का कल्याण सदैव सुनिश्चित किया जाए। ढाई हजार साल पहले भारत की धरती ने यह संदेश पूरी दुनिया को दिया था। 21वीं सदी का यह समय पूरी दुनिया को नई दिशा देने वाला है।

दिल्ली में G20 समिट शुरू:PM मोदी ने भारत मंडपम में रूसी विदेश मंत्री लावरोव को रिसीव किया; सुनक को गले लगाया…

नई दिल्ली में आज यानी 9 सितंबर को G20 समिट का आगाज हो चुका है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष के भी यहां पहुंचने की शुरुआत हो चुकी है। इन सभी को पीएम मोदी रिसीव कर रहे हैं।समिट में शामिल होने के लिए जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आज सुबह भारत पहुंचे हैं। वहीं, कल देर शाम भारत आए अमेरिकी प्रेसिडेंट बाइडेन एयरपोर्ट से सीधे मोदी से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत चली थी।इस दौरान दोनों नेताओं ने डिफेंस और स्पेस सेक्टर में साझेदारी पर बातचीत की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोदी को चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई दी। मुलाकात के बाद एक साझा बयान जारी किया गया। आज समिट के दौरान दो बार फोटो सेशन होंगे। पहला समिट की ऑफिशियल इनॉगरेशन के फौरन बाद और शाम को डिनर के वक्त।

G20 के मेहमानों को रिसीव करते PM मोदी…

तस्वीर G20 समिट के लिए भारत मंडपम पहुंची इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की है।
तस्वीर जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज की है। PM ने उनकी आंख पर लगी चोट को लेकर उनका हालचाल जाना।
तस्वीर भारत मंडपम पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की है, PM मोदी ने बड़ी गर्मजोशी के साथ आगे बढ़कर उनका स्वागत किया।
भारत मंडपम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page