दिन में जश्न, दोपहर को पूजा, शाम में किया चांद का दीदार – मर्यादा, त्याग, प्रेम व समपर्ण को समर्पित है करवा चौथ का व्रत : ममता मखीजा – भारतीय संस्कृति व संस्कारों में रंगी महिलाओं ने रैंप पर भी खूब जलवे बिखेरे

जालंधर (संजीव शैली): शहर में पूरे दिन होटल व रेस्टरां में करवा चौथ के जश्न का माहौल था।चरणजीत पुरा महिला मंडल ने दीपती चेतल व ममता मखीजा की देखरेख में करवा चौथ पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सोलह श्रृंगार किए महिलाओं ने नृत्य,गीत संगीत के माध्यम से खूब मस्ती की।भारतीय संस्कृति व संस्कारों में रंगी महिलाओं ने रैंप पर भी खूब जलवे बिखेरे व तंबोला भी खेला। तंबोला पर भी करवे का रंग चढ़ा हुआ था, तंबोले के कॉर्नर, हाउस, फुल हाउस को एक दूजे के लिए, पेयर्स, मांग भरो सजना के नाम दिए गए थे।
भारतीय परिधानों व संस्कृति में रची बसी ममता मखीजा ने कहा कि भारतीय परंपराएं, व संस्कृति महान है।मर्यादा, त्याग, प्रेम व समपर्ण को करवा चौथ का व्रत समर्पित है।हिदू धर्म में करवा चौथ का व्रत विशेष महत्व रखता है। महिलाओं के लिए यह व्रत सभी व्रतों में सबसे खास है। यह मर्यादा व त्याग का प्रतीक पर्व करवा चौथ सिर्फ साज-श्रृंगार का नहीं, अपितु एक दूसरे के प्रति प्रेम व समर्पण की भी निशानी है। मन में पति के प्रति अनन्य अनुराग का भाव लिए बड़ी आस्था व श्रद्धा के साथ महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती है।सुहागिनें अपने पति की सुरक्षा व दीर्घ आयु की मंगल कामना अपने आराध्य का स्मरण करती हुई करती है। दिनभर भूखे-प्यासे रहकर शाम को चांद का दीदार करने के बाद व्रत करने वाली सुहागिनें छलनी में से पति का दीदार व चांद को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ती है।
करवा चौथ पर्व पति-पत्नी के साथ साथ सास-बहू के रिश्ते को भी मजबूत बनाता है। करवा चौथ पर जब सास व बहू के मिठाई, फल व श्रृंगार का सामान देती हैं तो इससे आपस में प्यार व आदर की भावना का भी विकास होता है। इस अवसर पर दीपती चेतल,साक्षी कालरा,अमृता चेतल,साक्षी चेतल,रीचा गुप्ता,पूजा शर्मा,उपासना,बिन्नी,अंकिता,शिखा गुप्ता,मुस्कान,रुचिका,मन्नत, करिश्मा ने सभी फनगेम्स का लुत्फ उठाया व विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। भूपिंदर नगर में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा मीनू शर्मा की देखरेख में करवाचौथ पर्व मनाया गया जिसमें सोनिया,रंजना,मंजू,नीलम ने अहम भूमिका निभाई व न्यू गोपाल नगर में नीतु,ज्योतसना,निशु,रितुकोमल,चाहत,अंशु,अनामिका के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने जलवे विखेरे। शैली अग्रवाल द्वारा जिमखाना क्लब में मोहे पिया नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शिखा अग्रवाल,रजनी अग्रवाल,कनिष्का अग्रवाल,जान्या अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई व महिलाओ ने फैशन मुकाबले में जलवे विखेरे। इस अवसर पर विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
भूपिंदर नगर में करवाचौथ पर्व दौरान उपस्थित मीनू शर्मा,सोनिया,रंजना,मंजू व नीलम।
जिमखाना में करवाचौथ पर्व पर आयोजित मोहे पिया कार्यक्रम में शैली अग्रवाल के नेतृत्व में लुत्फ उठाती महिलाएं।
न्यू गोपाल नगर में करवाचौथ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल नीतु,ज्योतसना,निशु,रितुकोमल,चाहत,अंशु,अनामिका व अन्य।