जालंधरपंजाब

जालंधर : हरदयाल नगर में लव-मैरिज का विरोध पति-पत्नी और सास की पिटाई:हरदयाल नगर में लड़की का भाई गुंडों की फौज लेकर पहुंचा, घटना CCTV में कैद

जालंधर शहर के हरदयाल नगर में देर रात गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। अपनी मर्जी से शादी करने वाली बालिग लड़की के मायके वालों ने ससुरालियों पर गुंडों की फौज ले जाकर हमला बोल दिया। लड़की के भाई ने बहन उसकी सास और पति को बुरी तरह गली में सबके सामने सरेआम पीटा। घर में घुस कर तोड़फोड़ भी की। इसके बाद मौके से फरार हो गए।यह सारी घटना वहां पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। लड़की के परिवार वाले भी हरदयाल में ही रहते हैं और वह इस लव मैरिज के खिलाफ थे, जिसके चलते पहले भी हंगामा हो चुका है। पहले भी लड़की के मायके वालों ने ससुरालियों पर हमला किया था और घर में तोड़फोड़ की थी। हैरानी की बात तो यह है कि कोर्ट से लव मैरिज करने वाले कपल को सुरक्षा के आदेश हैं लेकिन फिर भी दो बार हमले हो चुके हैं।

आपबीती सुनाता लव मैरिज करने वाला कपल

25 से 30 लड़कों लेकर पहुंचा था भाई

लव मैरिज करने वाले सलोनी और दविंदर ने कहा कि परिवार वाले उनकी शादी के खिलाफ थे, जिसके चलते पहले भी हंगामा हो चुका है। आज भी सलोनी का भाई 25 से 30 लड़कों लेकर पहुंचा था था। वह कुछ समझते सोचते इससे पहले ही उन्होंने सीधे उन पर हमला बोल दिया। उन्हें आकर मारना-पीटना शुरू कर दिया। लव मैरिज करने वाले कपल ने कहा कि घर पर ईंटें भी मारी है। इस बारे मे पुलिस को शिकायत दे दी है।

विवाहिता का आरोप बेचना चाहती थी सौतेली मां

विवाहिता सलोनी ने कहा कि हरदयाल नगर में ही उसका दविंदर के साथ अफेयर चल रहा था। इसके बारे में उसके मायके वालों को भी पता था। उसकी सास ने मायके वालों से बात भी की थी कि दोनों की शादी करवा दो। लेकिन मायके वाले नहीं माने तो दोनों ने भाग कर कोर्ट मैरिज कर ली। सलोनी ने कहा कि उसकी मां नहीं है और उसके पिता ने दूसरी शादी कर रखी है। सौतेली मां उसे बेचना चाहती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page