कपूरथलाचंडीगढ़जालंधरनिकाय चुनावपंजाबराजनीतिलुधियानाहोशियारपुर

जालंधर में निगम चुनाव के लिए वोटिंग:शाम 4 बजे तक चलेगा मतदान, आज ही घोषित होंगे नतीजे, AAP-कांग्रेस-बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला

जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है। जालंधर में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान के लिए लोग भी पहुंचने लगे हैं। आज शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी।जालंधर में इस समय त्रिकोणीय मुकाबला है। मुकाबला आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के बीच है। साथ ही कुछ वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों के जीतने की भी संभावना है।

नगर निगम चुनाव में कुल 683367 लाख वोटर करेंगे वोट

जालंधर नगर निगम चुनाव में कुल 683367 लाख वोटर वोट करेंगे। जिसमें कुल 354159 पुरुष, 329188 महिला शामिल हैं। 85 वार्डों में ये वोटिंग होगी। जबकि नगर कौंसिल भोगपुर, गोराया और फिल्लौर के लिए 24504 और नगर पंचायत बिलगा, शाहकोट और मेहतपुर के लिए 21787 अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करेंगे।

डीसी बोले- 85 वार्डों में कुल 677 पोलिंग बूथ बनाए गए

डिप्टी कमिश्नर और चुनाव अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि मतदान शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतदान के बाद पोलिंग स्टेशनों पर मतगणना की जाएगी। जिले में जालंधर नगर निगम, नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों की मतदान के लिए कुल 729 पोलिंग बूथ बनाए गए है। जिनमें नगर निगम जालंधर के 85 वार्डों के लिए 677 पोलिंग बूथों होंगे।

नगर कौंसिल भोगपुर, गोराया और फिल्लौर के एक वार्ड के लिए कुल 27 और नगर पंचायत बिलगा, नगर पंचायत शाहकोट और नगर पंचायत मेहतपुर के एक वार्ड के लिए कुल 25 पोलिंग बूथ शामिल है। डीसी अग्रवाल ने कहा- नगर पंचायत बिलगा के 2 वार्डों (वार्ड न.1 और 3) में पहले ही सर्वसहमति हो चुकी है।

2916 कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात किए गए

डीसी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि चुनाव के लिए शहर में कुल 2916 कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए गए है। जिनमें से 2708 कर्मचारी नगर निगम जालंधर और 208 कर्मचारी नगर कौंसिल भोगपुर, गोराया, फिल्लौर एंव नगर पंचायत बिलगा, शाहकोट और मेहतपुर के मतदान दौरान ड्यूटी निभाएंगे।

सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस द्वारा 3404 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। जिनमें नगर निगम मतदान के लिए 2469 और नगर कौंसिल एंव नगर पंचायत चुनाव के लिए 935 कर्मचारी शामिल हैं।

वोटिंग वाले इलाकों में छुट्‌टी, शराब बंद, हथियार लेकर चलने पर रोक

जिन इलाकों में वोटिंग है, वहां सरकारी छुट्‌टी है। शराब के ठेके बंद किए गए हैं। होटल–रेस्टोरेंट और क्लबों आदि में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। 22 दिसंबर तक इन इलाकों में हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page