जालंधर में कांग्रेस पार्टी का बनेगा मेयर : पूर्व मंत्री अवतार हैनरी – वार्ड 69 में कांग्रेसी उम्मीदवार अंजू सचदेवा के हक में किया पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने प्रचार
Journalist Sanjeev.Shelly

जालंधर : निकाय चुनावों हेतु वार्ड 69 में नई सब्जी मंडी मकसूदां के आढ़ती आशु सचदेवा की पत्नी कांग्रेस उम्मीदवार अंजू सचदेवा का पक्ष अत्यधिक मजबूत होता दिखाई दिया जब पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने गुरदेव नगर नजदीक भगवान वाल्मीकि कालोनी में वार्ड वासियो को संबोधित किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने कहा कि वार्ड 69 के सभी निवासियों से अपील है कि विधायक बावा हैनरी की भांति कांग्रेसी उम्मीदवार अंजू सचदेवा को विजयी बनाकर वार्ड के विकास हेतु कार्पोरेशन भेजे।
उन्होने कहा कि जालंधर में कांग्रेस की मजबूती इस बात का साक्ष्य है कि जालंधर में मेयर कांग्रेस का ही बनेगा। कांग्रेसी उम्मीदवार अंजू सचदेवा ने कहा कि वार्ड के विकास हेतु सभी क्षेत्रवासी उन्हें एक अवसर प्रदान जरूर करे व वह वायदा करती है कि वार्ड की नूहार बदल कर दिखाएंगी। जलसे दौरान कालू पहलवान, आढ़ती सुमित सचदेवा (निशु ),आदर्श चोपड़ा,हरीश सचदेवा,हरशरण सिंह विक्की,गुलशन सचदेवा,पूर्व पार्षद देश दीपक,कश्मीरी लाल,अश्वनी कपूर,हरीश नॉर्वे,रमेश मदान,राजू कत्याल,बिट्टू कत्याल,बब्बू नारंग,विवेक चोपड़ा,रोमित चोपड़ा,विक्की सोढी,गौरव सचदेवा,सौरभ सचदेवा, सोनू सिक्का,अनिल खुराना,अश्वनी चड्ढा,रविंदर चड्डा,रोहित चड्ढा,पप्पू कत्याल,कर्ण नारंग,कुणाल, नकुल,निशु कत्याल,इशु कत्याल,हैप्पी सिक्का, दीपक कत्याल,गौरव,प्रिंस, राहुल,नवीन,पारस कत्याल, डिंपल चोपड़ा,गौरीश सचदेवा,अखिल सचदेवा, सिधांशु चोपड़ा,विराट चोपड़ा सहित गीतू सचदेवा,रुबीना चोपड़ा, बाॅवी चोपड़ा,ममता कत्याल,मोना कत्याल, ममता चोपड़ा,ममता,आशा सारंगल,रेखा,कोमल अरोड़ा,शिखा नारंग,नेहा,कशिश सैनी, कृतिका सचदेवा,रिद्धिमा सचदेवा,धृति चोपड़ा ने भी शिरकत की व कांग्रेसी उम्मीदवार अंजू सचदेवा को विजयी बनाने की घोषणा की।
वार्ड 69 में जलसे दौरान पहूंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी का स्वागत करते हुए आढ़ती आशु सचदेवा के साथ समर्थक।
कांग्रेसी उम्मीदवार अंजू सचदेवा के हक में वोटरों से वोट की अपील करते पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी व डोर टू डोर प्रचार करती कांग्रेसी उम्मीदवार अंजू सचदेवा का स्वागत करते क्षेत्रवासी।