
पंजाब के जालंधर में बस्तियात के पास आयोजित चुनावी सभा में बीजेपी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू जमकर विपक्ष पर भड़के। रिंकू ने कहा कि, शहर की सियासत के हालात बदल गए हैं। मैंने आम आदमी पार्टी इसी लिए ज्वाइन की थी कि ये लोग बदलाव लाएंगे। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ, बल्कि ये लोग पंजाब का नुकसान कर रहे हैं। आप सरकार ने सिर्फ लोगों को भरमाया है और कुछ नहीं। शहर की हर गली हर नूक्कड़ पर शराब के ठेके खोल दिए है।
रिंकू ने मीडिया में दिए गए विज्ञापन के फंड पर उठाए सवाल
सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि, पंजाब का लोक संपर्क विभाग सबसे ज्यादा लूट रहा है। पिछली जितनी भी सरकारें राज्य में रहकर गई हैं, सभी मीडिया और अखबारों को एड देते थे। मगर आम आदमी पार्टी की सरकार ने एड देने की सारी हदें पार कर दी।
रिंकू ने कहा कि, पिछले सरकारों का एड का बजट सिर्फ 20 से 25 करोड़ रुपए हुआ करता था। मगर मेरे सामने आप सरकार के लोक संपर्क विभाग का पहले साल का बजट 800 करोड़ रुपए था। रिंकू ने कहा कि आप सरकार देश के हर राज्य में एड कर रही है। पैसे सिर्फ हमारे पंजाब का लग रहा है।
सरकारों ने हजारों करोड़ के जहाज किराए पर लिए
सभा को संबोधित करते हुए रिंकू ने कहा कि, पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब के पैसों से किराए पर लिए गए चौपर में कोई भी कार्य करते हैं। पैसा पंजाब का लग रहा है, मगर इस्तेमाल विभिन्न राज्यों में हो रहा है। पंजाब के पैसे से बाहरी राज्यों में चुनावों के दौरान करोड़ों रुपए लगाए गए, मगर इतना पैसे खर्च करने के बाद भी सरकार को कुछ नहीं मिला।