अमृतसरकपूरथलाचंडीगढ़जालंधरपंजाबफिरोजपुरराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहोशियारपुर

जालंधर : पूर्व विधायक राजिंदर बेरी की मां का निधन:काफी समय से चल रही थी बीमार, कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर

पंजाब के जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रहे राजिंदर बेरी को गहरा सदमा लगा है। आज यानी बुधवार को लंबी बीमारी से जूझ रही उनकी मां कौशल्या देवी का निधन हो गया। कांग्रेस के मौजूदा शहरी अध्यक्ष राजिंदर बेरी की मां का निधन उनके घर में ही हुआ। बेरी की मां कौशल्या देवी का लंबे समय से इलाज चल रहा था।कौशल्या देवी के अचानक निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर है। राजिंदर बेरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और कांग्रेस के बड़े नेतृत्व से उनकी नजदीकी है। कौशल्या देवी के निधन से कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर है। कल यानी गुरुवार को उनका  सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार किशनपुरा स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

बेरी जालंधर पश्चिम से विधायक थे

बता दें कि राजिंदर बेरी की जालंधर में अच्छी पकड़ है और वह जालंधर के सेंट्रल हलके से कांग्रेस के विधायक थे। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रमन अरोड़ा से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद कांग्रेस ने बेरी को शहरी प्रधान नियुक्त किया था। लोकसभा चुनाव में बेरी ने सेंट्रल हलके से कांग्रेस की काफी मदद की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page