
पंजाब के जालंधर में उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के बाद BJP ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। BJP ने AAP छोड़कर आए शीतल अंगुराल को टिकट दी है। उन्हीं के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई है।
शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद हो रहा उपचुनाव
जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर AAP ने ही सबसे पहले अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है। अन्य किसी पार्टी ने अभी कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। राज्य में AAP की सरकार है और इस्तीफा देने वाले विधायक शीतल अंगुराल (अब भाजपा में) भी AAP से ही थे। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद उक्त सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
उपचुनाव को लेकर CM मान जालंधर में रहेंगे
जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए CM भगवंत मान ने जालंधर कैंट इलाके में एक मकान किराए पर लिया है। इसमें CM मान परिवार के साथ शिफ्ट होंगे। आज उनके पार्टी उम्मीदवार की घोषणा हो गई है तो जल्द ही मान नए घर में रहने जा सकते हैं।यह सीट पहले AAP की झोली में ही थी, इसलिए अब पार्टी किसी भी सूरत में इस सीट पर हारने की तैयारी नहीं है। इसी कारण CM मान ने जालंधर में ही रहने का ऐलान किया है। क्योंकि, उक्त सीट पर अब AAP की साख टिकी हुई है।
जानकारी के अनुसार CM मान सप्ताह में 3 दिन इसी घर में रहेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इससे वह दोआबा और मांझा क्षेत्र के नेताओं और लोगों के साथ नजदीकी संपर्क में रहेंगे।
पंजाब में विधानसभा की 117 में से 92 सीटें जीती AAP
पंजाब विधानसभा में कुल 117 विधानसभा क्षेत्र हैं। इसका पिछला चुनाव मार्च 2022 में हुआ था। उक्त चुनाव में पार्टी को 92 और कांग्रेस को 18 सीटें मिली थीं। जबकि 7 सीटें अन्य दलों के खाते में गई थीं।