Himachal Pardeshअमृतसरकटराकपूरथलाचंडीगढ़चिंतपूर्णीजम्मूजालंधरनई दिल्लीपंजाबफिरोजपुरराजनीतिराष्ट्रीयलुधियानाहरियाणाहिमाचलहोशियारपुर

जालंधर उपचुनाव : वोटरों को पैसे बांटने का लालच देने पर हंगामा:BJP कार्यकर्ताओं ने व्यक्ति पकड़ा, लिस्ट में 2-2 हजार देने की बात लिखी; 3 बजे तक 42.60% वोटिंग…

पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर 3 बजे तक 42.60% मतदान हुआ है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ है। यह शाम 6 बजे तक चलेगा।बीजेपी कार्यकर्ताओं ने व्यक्ति को पकड़ा है। जिसके पास से एक लिस्ट मिली है। लिस्ट में कुछ लोगों का नाम लिखा है। जिसमें 2-2 हजार रुपए देनी बात कही गई हैं।

पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर 1 बजे तक 34.04% मतदान हुआ था।भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल के भाई राजन की गिरफ्तारी की अफवाह उड़ी।इस पर भाजपा के जिला प्रधान और राजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को इसकी जानकारी है और वह अफवाह फैला रही है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

बीजेपी के पूर्व मंत्री और आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत के पिता चुन्नी लाल भगत ने परिवार सहित जेपी नगर में वोट कास्ट किया।

इससे पूर्व

जालंधर उपचुनाव में 11 बजे तक 23.04% वोटिंग:कांग्रेस प्रधान कमिश्नर ऑफिस पहुंचे; AAP कैंडिडेट के पूर्व मंत्री पिता ने भाजपा से पल्ला झाड़ा…

पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 23.04% मतदान हुआ है। इससे पहले 9 बजे तक 10.30% मतदान हुआ था। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ है। यह शाम 6 बजे तक चलेगा।

इस बीच, भाजपा प्रत्याशी ने मतदान केंद्र के बाहर हंगामा किया। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने मतदान केंद्रों पर बाहरी जिलों से कार्यकर्ता तैनात किए हैं। आम आदमी पार्टी के पास शहर में कार्यकर्ता खत्म हो गए हैं।

भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी हत्या करवाई जा सकती है। मेरे लोगों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं क्योंकि पूरा जालधर मेरे साथ खड़ा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने जालंधर पश्चिम कमिश्नर से मुलाकात कर शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की। ​​मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर चुनाव में किसी भी तरह की धांधली हुई तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। जिसमें BJP से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, AAP से पूर्व BJP मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रही हैं।

इस सीट की ख़ासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। 2012 में BJP, 2017 में कांग्रेस तो 2022 में AAP ने यहां से सीट जीती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page