अमृतसरकपूरथलाजालंधरपंजाबफिरोजपुरराजनीतिलुधियानाहोशियारपुर

जालंधर उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस को झटका:BJP के 2 पूर्व पार्षद और सांसद के करीबी AAP में शामिल, सुभाष गोरिया ने भी थामा झाड़ू

पंजाब के जालंधर में उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। कल अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद फिर से शिअद में वापसी कर गईं। आज कांग्रेस के पूर्व पार्षद तरसेम लखोत्रा ​​और पूर्व पार्षद के बेटे अनमोल ग्रोवर अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। साथ ही दोपहर के वक्त पूर्व बीजेपी के पार्षद विरेश मिंटू ने भी आप जॉइंन कर ली है।

इसके साथ ही भाजपा नेता सुभाष गोरिया भी आप का दामन थाम लिया है। दोनों के आप में शामिल होने से कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका लगा है। तरसेम लखोत्रा ​​लंबे समय से कांग्रेस में थे और अपने इलाके में उनकी अच्छी पकड़ थी। ऐसे में उनके पार्टी छोड़ने से वेस्ट हलके में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

इसी तरह पूर्व पार्षद के बेटे अनमोल ग्रोवर भी पहले कांग्रेस में थे। पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू जब भाजपा में आए तो उन्होंने भाजपा का साथ देना शुरू कर दिया। लेकिन चुनाव से पहले ग्रोवर परिवार ने फिर से पार्टी बदल ली। सीएम मान ने जालंधर स्थित सीएम आवास पर दोनों को पार्टी ज्वाइन करवाई।

AAP विधायक के इस्तीफे के बाद उपचुनाव

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 27 मार्च को इस जालंधर वेस्ट सीट से AAP के विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि 29 मई को अंगुराल ने अचानक अपना इस्तीफा वापस लेने का मन बनाया। 30 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए स्पीकर को पत्र लिखा था।

3 जून को स्पीकर ने अंगुराल को इस्तीफे पर बातचीत को लेकर बुलाया था। मगर 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर दिया गया। इस पर अंगुराल ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page