कपूरथलाजालंधरपंजाबहोशियारपुर

जालंधर : अवतार नगर में महिला का हंगामा:पति को युवती के साथ रंगे हाथ पकड़ा,…

जालंधर:  देर रात अवतार नगर भार्गव कैंप में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने अपने पति को उसके घर में दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इलाके में पति-पत्नी के बीच करीब 1 घंटे तक ड्रामा चलता रहा। लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति पहले भी कई बार इस घर में आता-जाता था।

हंगामा करने वाली महिला का नाम आशा है। आशा ने बताया कि एक बार उसका अपने पति दिनेश से विवाद हुआ था, पंचायत में फैसला हुआ था लेकिन उसका पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसे जानकारी मिली थी कि उसका पति अवतार नगर गली नंबर 13 में रहने वाली प्रीति नाम की लड़की के घर आता-जाता है।

महिला आशा जानकारी देती।

दोनों के बीच संबंध हैं। आशा ने आरोप लगाया कि जिस घर में उसने आज अपने पति को पकड़ा, वहां भी वेश्यावृत्ति का धंधा चलता है। महिला ने आरोप लगाया कि मकान मालिक ने लड़की और उसके पति को छत के रास्ते से भगा दिया।

दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने की तोड़फोड़

कल रात आशा अपने बच्चे के साथ लड़की के घर के बाहर आई थी। उसने दरवाजा खुलवाने के लिए काफी शोर मचाया। उसके साथ पड़ोस के कई लोगों ने भी दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो महिला ने लोगों के साथ मिलकर दरवाजे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

मकान मालिक को अपने साथ ले जाते पुलिस कर्मचारी।

मामला बिगड़ता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी

इलाके के लोग भारी संख्या में एकत्र हो गए। लोगों ने तुरंत भार्गव कैंप थाने की पुलिस को सूचना दी। एएसआई सतपाल सिंह और पीसीआर दस्ता मौके पर पहुंचा और दरवाजा खुलवाने की काफी कोशिश की। प्रेमी युगल ने जब घर का गेट नहीं खोला तो मोहल्ले के लोग काफी देर तक कोशिश करते रहे, लेकिन घर का गेट नहीं खुला।

तीन बच्चों का पिता है व्यक्ति

प्रेमी युगल महिला का कहना है कि घर में एक अविवाहित लड़की रहती है, जिसके साथ उसका पति भी रहता है, जो तीन बच्चों का पिता है। महिला का कहना है कि इससे पहले भी उसने अपने पति को रंगे हाथों पकड़ा था और आज फिर उसने उसे एक लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा है।

मौके पर पहुंचे एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। यह पति-पत्नी का पारिवारिक मामला है, इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page